
किशोरी ने गैर समुदाय के युवक को सौंपी नकदी , हंगामा
अलीगढ़ । महानगर के देहली गेट इलाके की एक किशोरी को फुसलाकर उसके घर से तीन लाख
रुपये मंगाने का आरोप गैर समुदाय के युवक पर लगा है । आरोप यह भी है कि उसे फुसलाकर ले जाने की तैयारी थी । मामले में देर रात थाने पर हंगामे के बाद तहरीर सौंप गई । आरोप है कि किशोरी को इलाके का गैर समुदाय का युवक काफी समय से फुसला रहा था । देर शाम युवती घर से तीन लाख रुपये लेकर गई और युवक को दे आई । काफी देर तक किशोरी लापता रही । तलाशी के बाद किशोरी परिवार को मिल गई । उसने परिवार को सच बता दिया । मामले में थाने पहुंचे परिजनों ने हंगामा करते हुए तहरीर दी । जिस पर पुलिस कार्रवाई कर रही थी ।
