A2Z सभी खबर सभी जिले की

टॉपर के सम्मान मे भव्य रैली हुई रवाना

99.17%अंक प्राप्त कर नैनसी ने पाया राज्य मे चौथा स्थान

बानसूर

मरूधर उच्च माध्यमिक विद्यालय की छात्रा नैनसी यादव ने 10वीं बोर्ड परीक्षा में 99.17% अंक प्राप्त कर जिला टॉपर बनने व राज्य मे चौथा स्थान प्राप्त करने का गौरव हासिल किया है। उनके सम्मान में एक भव्य रैली का आयोजन किया गया।

 

Related Articles

*रैली का आगाज*

मरूधर उच्च माध्यमिक विद्यालय के निदेशक रत्तीराम यादव ने हरी झंडी दिखाकर रैली को रवाना किया। इस अवसर पर उन्होंने नैनसी यादव को बधाई दी और उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।

*विद्यार्थियों मे विशेष उत्साह

रैली में शामिल विद्यार्थी डीजे पर नाचते नजर आए। नैनसी यादव के साथी विद्यार्थी उनके सम्मान में नारे लगाते हुए चल रहे थे। इस दौरान मनोज यादव, जयसिंह यादव, धर्मपाल यादव सहित स्टाफ और विद्यार्थी मौजूद रहे।

Show More
Check Also
Close
Back to top button
error: Content is protected !!