
आरिफ खान। आगर मालवा। संविधान निर्माता, भारत रत्न बाबा साहेब डॉ. भीमराव अंबेडकर जी के महापरिनिर्वाण दिवस के अवसर पर आज भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ताओं ने उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की।
वार्ड क्रमांक 21, नेहरू स्मृति वन में आयोजित कार्यक्रम में भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश प्रवक्ता व सांसद महेन्द्र सिंह सौंलकी, भाजपा जिलाध्यक्ष ओम मालवीय व एस.आई.आर. जिला प्रभारी बहादुर सिंह मुकाती, जिला संयोजक कैलाश कुंभकार ने बाबा साहेब के चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित कर उन्हें नमन किया।

इस अवसर पर पार्टी के कई वरिष्ठ नेता और कार्यकर्ता उपस्थित रहे, जिनमें जिला महामंत्री सुरजसिंह परिहार, पुर्व विधायक लालजीराम मालवीय, कैलाश गवली, भेरूसिंह चौहान, प्रेम यादव, मोर्चा जिलाध्यक्ष दिनेश परमार, गिरधारी लाल मालवीय, जिला मीडिया प्रभारी महेश शर्मा तनोडिया, मंडल अध्यक्ष भरत प्रजापत, प्रहलाद सिंह चौहान, राजेश आर्य, जितेन्द्र सिंह चौहान, सरपंच ईश्वरसिंह तवंर, गोवर्धन सिंह बगडावत, विक्रमसिंह, बग्दुराम चौहान सहित अन्य कार्यकर्ता शामिल थे।
सभी उपस्थित जनों ने बाबा साहेब के सामाजिक न्याय, समानता और राष्ट्र निर्माण के प्रति उनके महान योगदान को याद किया और उनके आदर्शों पर चलने का संकल्प लिया।
