
भोपाल= विधानसभा में गूंजा सिंगरौली की आवाज
झाबुआ विधायक डॉ. विक्रांत भूरिया ने विधानसभा सत्र के दौरान एक बार फिर सिंगरौली में हो रही पेड़ कटाई का मुद्दा जोरदार तरीके से उठाया।
विधायक ने कहा कि सिंगरौली में बड़े पैमाने पर हो रही पेड़ कटाई से पर्यावरण को गंभीर खतरा पैदा हो रहा है, लेकिन स्थानीय जनप्रतिनिधि लगातार मौन हैं। उन्होंने सरकार से जवाब मांगते हुए पूछा कि
पेड़ कटाई की अनुमति किन शर्तों पर दी गई?
स्थानीय जनता और प्रभावित गांवों से क्यों सहमति नहीं ली गई?
कंपनियों को बिना पारदर्शिता के इतनी छूट क्यों दी जा रही है