💥घटना💥 कैलवारा फाटक के पास मिली युवक की सर कटी लाश, नदीपार निवासी बताया जा रहा मृतक, घटना से क्षेत्र में खलबली, जांच में जुटी पुलिस, कटनी। कोतवाली थाना क्षेत्र के बस स्टैंड चौकी अंतर्गत आने वाले कैलवारा फाटक के समीप बुधवार सुबह एक युवक की सर कटी लाश पाई गई। युवक की लाश रेलवे लाइन के पास मिलने के कारण क्षेत्र में खलबली निर्मित हो गई। घटना की जानकारी लगते ही पुलिस घटनास्थल पर जा पहुंची और शव को कब्जे में ले लिया। पुलिस के द्वारा शव परीक्षण कराते हुए घटना की जांच प्रारंभ कर दी गई है। सूत्रों से प्राप्त जानकारी के मुताबिक कैलवारा फाटक के समीप रेल लाइन के किनारे एक युवक की सर कटी लाश मिली है। मृतक युवक की पहचान नदी पार निवासी 23 वर्षीय राहुल अहिरवार पिता ओमप्रकाश अहिरवार के रूप में स्थानीय लोगों ने की है। प्राथमिक जांच के उपरांत पुलिस के द्वारा युवक की मौत ट्रेन से कट कर होना माना जा रहा है। पुलिस ने शव को कब्जे में लेते हुए जांच कार्यवाही शुरू कर दी है।