A2Z सभी खबर सभी जिले कीUncategorizedअन्य खबरे

बजट 2026-27: अब भारत रुकेगा नहीं, दौड़ेगा—पांढुर्णा में सांसद विवेक बंटी साहू

भाजपा जिला कार्यालय में पत्रकार वार्ता, बोले—यह बजट गरीब, युवा, नारी शक्ति और अन्नदाता के सशक्तिकरण का विजन डॉक्यूमेंट है

भाजपा जिला कार्यालय पांढुर्णा में केंद्रीय बजट 2026-27 पर पत्रकार वार्ता संपन्न
सांसद विवेक बंटी साहू बोले—यह बजट विकसित भारत का रोड मैप

संवाददाता धनंजय जोशी
जिला पांढुरना मध्य प्रदेश

पांढुरना 07 फरवरी 2026
भारतीय जनता पार्टी जिला कार्यालय पांढुर्णा में सांसद श्री विवेक बंटी साहू की मुख्य उपस्थिति में शनिवार को केंद्रीय बजट 2026-27 को लेकर पत्रकार वार्ता आयोजित हुई। पत्रकार वार्ता को संबोधित करते हुए छिंदवाड़ा-पांढुर्णा संसदीय क्षेत्र के सांसद विवेक बंटी साहू ने कहा कि केंद्रीय बजट 2026-27 प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के विकसित भारत के संकल्पों को सिद्ध करने वाला ऐतिहासिक बजट है।


उन्होंने कहा कि यह बजट गरीब, किसान, युवा, महिला, मध्यम वर्ग और उद्यमियों के सशक्तिकरण की स्पष्ट दिशा तय करता है। यह बजट आने वाले वर्षों में देश की आर्थिक दिशा और विकास का रोडमैप तय करेगा।
*‘यह केवल बजट नहीं, विकसित भारत का विजन पत्र है’—सांसद साहू*
सांसद विवेक बंटी साहू ने कहा कि यह बजट सतत आर्थिक विकास के साथ जन अपेक्षाओं को पूरा करने वाला है। उन्होंने कहा कि इसे केवल बजट कहना उचित नहीं होगा, बल्कि यह विकसित भारत और आत्मनिर्भर भारत की संकल्पना को साकार करने वाला विजन डॉक्यूमेंट है।

Related Articles


उन्होंने कहा कि यह बजट रिफॉर्म, परफॉर्म और ट्रांसफॉर्म के सिद्धांत को आगे बढ़ाता है और देश को विश्व की अग्रणी अर्थव्यवस्था बनाने में मील का पत्थर साबित होगा।
*‘नारी शक्ति’ रिफॉर्म एक्सप्रेस का सबसे मजबूत इंजन*
सांसद साहू ने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी ने महिलाओं को केवल लाभार्थी नहीं बल्कि भारत की ग्रोथ इंजन माना है। बजट 2026 में महिला सशक्तिकरण को नीति और नीयत दोनों का केंद्र बनाया गया है।
उन्होंने कहा कि बजट में महिला गरिमा, सुरक्षा, स्वावलंबन और नेतृत्व क्षमता को मजबूत करने के लिए व्यापक प्रावधान किए गए हैं।


*महिला छात्रावास हेतु 10 हजार करोड़ का प्रावधान*
सांसद साहू ने बताया कि बजट में महिलाओं की सुविधा और सुरक्षा को प्राथमिकता देते हुए देश के प्रत्येक जिले में महिला छात्रावास की स्थापना का प्रस्ताव रखा गया है, जिसके लिए लगभग 10,000 करोड़ रुपये का प्रावधान किया गया है। इससे छात्राओं को सुरक्षित आवास सुविधा उपलब्ध होगी।
*युवा, शिक्षा और रोजगार के लिए बड़े कदम*
उन्होंने कहा कि युवाओं के कौशल विकास और रोजगार के लिए बजट में व्यापक अवसर दिए गए हैं। शिक्षा से रोजगार और उद्यम को जोड़ने हेतु उच्च स्तरीय समिति के गठन की बात कही गई है।
इसके साथ ही
15,000 माध्यमिक विद्यालयों और
500 महाविद्यालयों में
कंटेंट क्रिएटर लैब की स्थापना की जाएगी, जिससे रचनात्मकता और रोजगार को बढ़ावा मिलेगा।
*एमएसएमई ग्रोथ फंड से उद्यमियों को मिलेगा संबल*
सांसद साहू ने कहा कि उद्योगों को बढ़ावा देने के लिए एमएसएमई ग्रोथ फंड हेतु 10,000 करोड़ का प्रावधान किया गया है। इससे युवा उद्यमियों को वित्तीय सहायता और रोजगार सृजन को मजबूती मिलेगी।
*स्वास्थ्य क्षेत्र में बड़ी राहत: कैंसर की 17 दवाओं पर शुल्क घटा*
सांसद साहू ने बताया कि स्वास्थ्य खर्च कम करने के लिए सरकार ने दवाओं पर शुल्क में कटौती की है। कैंसर की 17 जीवन रक्षक दवाओं पर सीमा शुल्क शून्य या बहुत कम किया गया है।
इसके साथ ही जिला स्तर पर बायोफार्मा और आयुष केंद्रों के लिए 10,000 करोड़ का फंड आवंटित किया गया है।
*विदेश यात्रा और पढ़ाई होगी सस्ती, टीसीएस घटाकर 2%*
उन्होंने कहा कि एलआरएस के तहत विदेश घूमने और बच्चों को बाहर पढ़ाने वालों के लिए राहत देते हुए टूर पैकेज पर टीसीएस 5 प्रतिशत से घटाकर 2 प्रतिशत किया गया है।
साथ ही अब कम या शून्य टीडीएस प्रमाण पत्र के लिए अधिकारियों के पास आवेदन करने की जरूरत नहीं होगी। इसके लिए ऑटोमैटिक नियम आधारित सिस्टम लागू किया जाएगा।
*पर्यटन और खेल क्षेत्र को भी बढ़ावा*
सांसद साहू ने कहा कि पर्यटन क्षेत्र में आईआईएम के सहयोग से 10 हजार गाइडों के कौशल उन्नयन का लक्ष्य रखा गया है। वहीं खेलो इंडिया मिशन के माध्यम से अगले दशक में खेल क्षेत्र में बदलाव लाने का संकल्प लिया गया है।
*राजकोषीय घाटा घटाकर 4.3% करने का रोडमैप*
सांसद साहू ने कहा कि केंद्रीय बजट में फिस्कल डेफिसिट को 4.5% से घटाकर 4.3% तक लाने का रोडमैप तैयार किया गया है। साथ ही 12.2 लाख करोड़ रुपये के कैपिटल एक्सपेंडिचर से देशभर में इंफ्रास्ट्रक्चर विकास को गति मिलेगी।
उन्होंने यह भी कहा कि देश के कुल कर्ज को जीडीपी के 56 प्रतिशत से घटाकर 50 प्रतिशत तक लाने की योजना पर भी कार्य किया जा रहा है।


*जिला अध्यक्ष संदीप मोहोड़ बोले—यह बजट अर्थव्यवस्था की रीढ़ मजबूत करेगा*
भाजपा जिला अध्यक्ष संदीप मोहोड़ ने कहा कि यह बजट कृषि, स्वास्थ्य, रक्षा, विमानन और व्यापार को सशक्त करने वाला है। इससे व्यापार करने में आसानी बढ़ेगी और देश का भविष्य मजबूत होगा।
उन्होंने कार्यकर्ताओं से आह्वान किया कि सभी को सरकार के प्रयासों का साथ देते हुए सकारात्मक सोच के साथ आगे बढ़ना चाहिए।
*भाजपा पदाधिकारी व कार्यकर्ता के साथ ही मीडिया कर्मी रहे उपस्थित
पत्रकार वार्ता में भाजपा जिला अध्यक्ष संदीप मोहोड़, पूर्व मंत्री नाना भाऊ मोहोड़, भाजपा प्रदेश प्रवक्ता अजय धवले, जिला महामंत्री देवेंद्र गायकवाड़, बजट प्रचार अभियान समिति के जिला संयोजक उज्जवल सिंह चौहान, सहसंयोजक सदन साहू सहित अन्य पदाधिकारी एवं प्रिंट और इलेक्ट्रॉनिक मीडिया से पत्रकार उपस्थित रहे।

Show More
Back to top button
error: Content is protected !!