
हुसैनाबाद के दंगवार में भव्य मेले का वित्त मंत्री राधा कृष्ण किशोर ने किया उदघाटन
संस्कृति , सभ्यता व परंपरा की शोभा है मेला : वित्त मंत्री झारखंड सरकार राधा कृष्ण किशोर
राज्य सरकार द्वारा झारखंड प्रदेश को समृद्ध व सम्पन्न बनाने के लिए सभी उपायों पर काम हो रहा है | विकास को पूरे प्रदेश में केंद्रित किया जा रहा है | किसान की फसल बढ़े, नौजवान को रोजगार , महिलाओं को सम्मान मिले , मीडियाकर्मियों को समुचित लाभ देने की दिशा में सरकार कार्य कर रही हैं | उक्त बाते झारखंड के वित्त मंत्री राधा कृष्ण किशोर ने बुधवार को हुसैनाबाद दंगवार स्थित ऐतिहासिक सूर्य मंदिर परिसर में मकरसंक्रांति के अवसर पर लगने वाला मेले के उदघाटन के मौके पर कही | उन्होंने कहा कि मेला हमारी संस्कृति , सभ्यता व परंपरा को दर्शाती हैं | 70 वर्षों से लगने वाला इस मेला को राजकीय दर्ज़ा शीघ्र प्रदान की जाएगी |साथ ही दंगवार में एक बैंक शाखा की स्थापना होगी |इसके लिए उन्होंने एसबीआई के एडीएम को निर्देश दिया है |उन्होंने बरसात में सोन नदी में कटाव को रोकने के लिए तटबंध का निर्माण कराने की बात कही | कहा कि हुसैनाबाद को रोजगार मुहैया हो इसके लिए जपला सीमेंट फैक्ट्री को पुनर्जीवित कराने को लेकर संबंधित विभाग से बात कर समाधान निकली जाएगी | वित्त मंत्री राधा कृष्ण किशोर केंद्र सरकार पर निशाना साधते हुए कहा कि वोट के लिए हिन्दुत्व का नारा लगाने कतई सही नहीं हैं | धार्मिक उन्माद से देश नहीं चलता | राजनीति में पवित्रता , अनुशासन की जरूरत होती हैं |मानवता की पूजा करना ही धर्म है |राजनीति में धर्म हो | धर्म में राजनीति नहीं होना चाहिए | इसके पूर्व वित्त मंत्री राधा कृष्ण किशोर को हुसैनाबाद पहुंचने पर हरिहर चौक पर भाजपा के संसद प्रतिनिधि व भाजपा कार्यकर्ताओं ने स्वागत किया वहीं शिवाबीघा में लोगों ने फूल माला देकर जोरदार स्वागत किया |वहीं दिनांक 16–01–2025 को गायक टुनटुन यादव जी भी पधार रहे हैं | अनुमंडल पदाधिकारी गौरांग महतो, कांग्रेस नेता प्रशांत किशोर, मुखिया अमरेंद्र ठाकुर, सांसद प्रतिनिधि अखलेश मेहता, बीडीओ सुनील वर्मा, थाना प्रभारी सोनू कुमार चौधरी, मेला कमिटी अध्यक्ष विपिन कुमार चौधरी, मेला कमिटी उपाध्यक्ष दिनेश कुमार सिंह,सचिव संतोष राम, उपसचिव विवेक गुप्ता, कोषाध्यक्ष राजेश कुमार, उपकोषाध्यक्ष राकेश कुमार, सचेतक मनोज गुप्ता, सुमंत बैठा, प्रमोद पासवान, कमलेश कुमार शाह, वकील सिंह, रामराज चौधरी, धर्मेंद्र ठाकुर,अरुण सिंह, आत्मेश कुमार सिंह , विनय पासवान, उदय विश्वकर्मा, ओपी प्रभारी सोनू कुमार गुप्ता, मनोज गुप्ता आदि मौजूद थे |