A2Z सभी खबर सभी जिले कीअन्य खबरेउत्तराखंड

रुड़की में कांग्रेस की राष्ट्रीय महासचिव प्रियंका गांधी की रैली से कांग्रेस को मिलेगा बड़ा लाभ-योगेश धीमान

वन्दे भारत न्यूज संवाददाता मोहित:

रुड़की: कांग्रेस ओबीसी प्रकोष्ठ के प्रदेश उपाध्यक्ष योगेश धीमान का दावा है की उत्तराखंड की पांचों सीट पर कांग्रेस की जीत पक्की है। उन्होंने कांग्रेस कार्यकर्ताओं की एक बैठक के दौरान कहा की भाजपा झूठ और फरेब की पार्टी है जो देश का माहौल खराब करने का काम करती है जबकि कांग्रेस पार्टी बलिदानियों और देश पर कुर्बान होने वाले लोगों की पार्टी है

 

हालांकि पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत ने मुख्यमंत्री रहते प्रदेश के विकास को नए आयाम दिए यही कारण है की आज देश और प्रदेश की जनता कांग्रेस को वोट देने का मन बना चुकी है। धीमान ने कहा की देश की जनता सब समझ चुकी है और वह अब परिवर्तन चाहती है। उन्होंने कहा की आज प्रियंका गांधी के दौरे से कांग्रेस उत्तराखंड में और अधिक मजबूत होगी।

Related Articles

 

और हरिद्वार सीट पर वीरेंद्र रावत ऐतिहासिक जीत दर्ज करेंगे।ओबीसी प्रकोष्ठ के प्रदेश उपाध्यक्ष योगेश धीमान ने प्रदेश और हरिद्वार की जनता से कांग्रेस को वोट देने की अपील की उन्होंने कहा की अगर संविधान बचाना है इस देश को बचाना है और एक मजबूत राष्ट्र बनाना है तो कांग्रेस को वोट दें।उन्होंने कहा की आज धीमान समाज भी कांग्रेस के साथ जुड़ चुका है।कांग्रेस की बैठक में कांग्रेस नेता सुभाष चौधरी,मीडिया प्रभारी दीपक वर्मा,जाकिर, पूरन,पंकज,भानु प्रताप सिंह,मुकेश धीमान आदि मौजूद रहे।

Show More

AKHAND BHARAT NEWS

AKHAND BHARAT NEWS
Back to top button
error: Content is protected !!