मुख्य समाचार पर जाएँ
LIVE NEWSROOM
BREAKING
सरस्वती शिशु मंदिर में वैदिक मंत्रोच्चार के साथ गणेश प्रतिमा की स्थापनाहरतालिका तीज पर महिलाओं ने की महादेव की आराधनाहमीरपुर :स्वास्थ्य केंद्रों की बदहाली पर डीएम नाराज सीएम डैशबोर्ड की खराब रैंकिंग पर जताई नाराजगी, सुधार के दिए कड़े निर्देशहमीरपुर :हिंदी प्रश्नोत्तरी बनी आकर्षण का केंद्र, न्यायिक अधिकारियों ने लिया हिस्साक्रिकेटर रिंकू सिंह और सांसद प्रिया सरोज 4 दिसंबर को बंधेंगे परिणय सूत्र में, लखनऊ में होगा भव्य समारोह27 सितंबर को उल्लास महापरीक्षा अभियान, जिले में व्यापक तैयारियों के निर्देशआधार पंजीयन में मनमानी का आरोप, एक केंद्र ने लौटाया तो दूसरे ने स्वीकारे दस्तावेजहमीरपुर :हाईवे पर स्कूटी अनियंत्रित, तीन घायल, छिरका गांव के पास हादसा, पुलिस ने एंबुलेंस से घायलों को अस्पताल पहुंचायाशासकीय भूमि पर अवैध खनन, ग्रामीणों ने कलेक्टर से की कार्रवाई की मांगहरतालिका तीज पर महिलाओं ने की महादेव की आराधनासरस्वती शिशु मंदिर में वैदिक मंत्रोच्चार के साथ गणेश प्रतिमा की स्थापनाहरतालिका तीज पर महिलाओं ने की महादेव की आराधनाहमीरपुर :स्वास्थ्य केंद्रों की बदहाली पर डीएम नाराज सीएम डैशबोर्ड की खराब रैंकिंग पर जताई नाराजगी, सुधार के दिए कड़े निर्देशहमीरपुर :हिंदी प्रश्नोत्तरी बनी आकर्षण का केंद्र, न्यायिक अधिकारियों ने लिया हिस्साक्रिकेटर रिंकू सिंह और सांसद प्रिया सरोज 4 दिसंबर को बंधेंगे परिणय सूत्र में, लखनऊ में होगा भव्य समारोह27 सितंबर को उल्लास महापरीक्षा अभियान, जिले में व्यापक तैयारियों के निर्देशआधार पंजीयन में मनमानी का आरोप, एक केंद्र ने लौटाया तो दूसरे ने स्वीकारे दस्तावेजहमीरपुर :हाईवे पर स्कूटी अनियंत्रित, तीन घायल, छिरका गांव के पास हादसा, पुलिस ने एंबुलेंस से घायलों को अस्पताल पहुंचायाशासकीय भूमि पर अवैध खनन, ग्रामीणों ने कलेक्टर से की कार्रवाई की मांगहरतालिका तीज पर महिलाओं ने की महादेव की आराधना
A2Z सभी खबर सभी जिले की

संतरा उत्पादकों के लिए सुनहरा अवसर: 14 जून को वाघोली में होगा विशेष मार्गदर्शन एवं प्रशिक्षण शिविर

संतरा उत्पादकों के लिए सुनहरा अवसर: 14 जून को वाघोली में होगा विशेष मार्गदर्शन एवं प्रशिक्षण शिविर
WhatsApp Facebook

संवाददाता धनंजय जोशी
जिला पांढुरना मध्य प्रदेश

संतरा उत्पादकों के लिए सुनहरा अवसर: 14 जून को वाघोली में होगा विशेष मार्गदर्शन एवं प्रशिक्षण शिविर
पांढुर्णा/सौसर। महाराष्ट्र के प्रतिष्ठित समाचार पत्र सकाल द्वारा आयोजित एग्रो वन संवाद कार्यक्रम के तहत संतरा उत्पादक किसानों के लिए एक विशेष मार्गदर्शन एवं प्रशिक्षण सत्र का आयोजन 14 जून 2026, रविवार को वाघोली, तहसील मोर्शी (जिला अमरावती) में किया जा रहा है।
इस कार्यक्रम में मध्यप्रदेश एवं महाराष्ट्र के संतरा उत्पादक किसानों को संतरा बागवानी के वैज्ञानिक प्रबंधन, रोग एवं कीटों से सुरक्षा, नए पौधों के चयन एवं उनके उचित संवर्धन, पौधों को कम समय में फलधारण योग्य बनाने की तकनीक तथा मिट्टी परीक्षण के महत्व और उसके लाभों की विस्तृत जानकारी प्रदान की जाएगी।


कार्यक्रम में संतरा क्षेत्र के विशेषज्ञ श्री प्रवीण बेलखेडे, सौसर फार्मर प्रोड्यूसर कंपनी लिमिटेड के संचालक श्री अजय चौरे तथा जैविक (ऑर्गेनिक) खेती के विशेषज्ञ श्री मनोज जवंजाल किसानों को आधुनिक एवं लाभकारी खेती संबंधी महत्वपूर्ण जानकारी देंगे।
इस अवसर पर किसानों को संतरा बगीचे का प्रत्यक्ष भ्रमण, नर्सरी प्रबंधन तथा उन्नत तकनीकों का व्यावहारिक प्रदर्शन भी कराया जाएगा। कार्यक्रम में मध्यप्रदेश के सौसर, पिपला एवं पांढुर्णा क्षेत्र सहित महाराष्ट्र के अनेक संतरा उत्पादक किसानों की सहभागिता रहेगी।
कार्यक्रम विवरण: दिनांक: 14 जून 2026 (रविवार)
समय: प्रातः 8:00 बजे
स्थान: वाघोली, तहसील मोर्शी, जिला अमरावती (महाराष्ट्र)
सभी संतरा उत्पादक किसान भाइयों से इस महत्वपूर्ण मार्गदर्शन कार्यक्रम में अधिक से अधिक संख्या में उपस्थित होकर लाभ लेने की अपील की गई है।