
रिपोर्टर: दीपक शर्मा बामनवास
दौसा। मन की बात की बैठक आज दौसा भाजपा जिला कार्यालय में संपन्न हुई।अधिकतम बूथ पर सुनने और सरल app पर चढ़ाने के लिए इस बैठक मे जोर दिया गया।
जिलाध्यक्ष श्रीमती लक्ष्मी रेला ने बताया की इस कार्यक्रम को वृहत स्तर पर करने के लिए हर विधानसभा संयोजक और सह संयोजक बनाये गए है जिससे निचले स्तर पर मन की बात सुनी जा सके, जिला महामंत्री विपिन जैन ने बताया की इस बार मन की बात एक राष्ट्रीय कार्यक्रम है जिसमे माननीय नरेंद्र मोदी हमेशा नई बात बताते है. जिसे हर जिला पदाधिकारी, मण्डल पदाधिकारी, बूथ अध्यक्ष को महीने के अंत मे रविवार को अधिकतम संख्या मे सुनकर दौसा जिले को पहले पायदान पर करना है. जिला संयोजक सुशील शर्मा ने सभी कार्यकर्ताओ को आह्वान किया की सब कार्यकर्त्ता मिलकर इस कार्यक्रम को सफल बनावे।
जिलामीडिया प्रभारी प्रेम हरितवाल ने बताया इस अवसर पर जिला उपाध्यक्ष मंजू लता जाटव,विजय सिंह चौहान, रामप्रसाद गुर्जर, भवानी शंकर भारद्वाज, सतीश उपाध्याय, रोशन मीणा, कालूराम मीणा, रमेश चंद्र मीणा, नरेंद्र बोहरा, विशंभर बांसडा, राजेंद्र प्रसाद सैनी, राजेंद्र कुमार शर्मा, दीपक बोहरा, हंसराज जांगिड़, बालासहाय सैनी, कालूराम योगी, हीरालाल सैनी सहित अनेक भाजपा पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता मौजूद रहे।
