Breaking news , सड़क दुर्घटना में 4 लोग खतरे से बाहर बताएं जा रहे हैं
श्री बंशीधर नगर से 12,4,2024 अनुमंडल क्षेत्र में हुए दो अलग अलग सड़क दुर्घटना में 6 लोग घायल हो गए। घायलों में 4 की स्थिति गंभीर है। गंभीर स्थिति देखते हुए चारों को सदर अस्पताल रेफर कर दिया गया। पहली घटना श्री बंशीधर नगर-विसुनपुरा रोड स्थित पिपरी मोड के समीप घटी। जहां हुए बाइक दुर्घटना में तीन लोग घायल हो गए।
अनुमंडल क्षेत्र में हुए दो अलग अलग सड़क दुर्घटना में 6 लोग घायल हो गए। घायलों में 4 की स्थिति गंभीर है। गंभीर स्थिति देखते हुए चारों को सदर अस्पताल रेफर कर दिया गया। पहली घटना श्री बंशीधर नगर-विसुनपुरा रोड स्थित पिपरी मोड के समीप घटी। जहां हुए बाइक दुर्घटना में तीन लोग घायल हो गए।
घायलों में संजय रजवार, राहुल कुमार और कुलेश रजवार का नाम शामिल है। तीनो घायलों को इलाज के लिए अनुमंडलीय अस्पताल लाया गया। जहां संजय रजवार की गंभीर स्थिति देखते हुए सदर अस्पताल रेफर कर दिया गया। जबकि अन्य घायलों का इलाज अनुमंडलीय अस्पताल में चल रहा है। दूसरी घटना श्री बंशीधर नगर-भवनाथपुर रोड स्थित नेपाल खोह के समीप घटी।
जहां भवनाथपुर की ओर जा रही बाइक को विपरीत दिशा से आ रही पिकअप वाहन ने टक्कर मार दी। इस घटना में बाइक सवार तीन लोग घायल हो गए। घायलों में रमना थाना क्षेत्र के बिसुनिया गांव निवासी प्रयाग सिंह और केतार थाना क्षेत्र के नावाडीह निवासी प्रियंका कुमारी और शीतल देवी का नाम शामिल है।
घटना के बाद तीनों घायलों को 108 एम्बुलेंस से इलाज के लिए अनुमंडलीय अस्पताल लाया गया। तीनो की स्थिति गंभीर देखते हुए चिकित्सकों ने प्राथमिक उपचार के बाद सदर अस्पताल रेफर कर दिया।
घटना के संबंध में मिली जानकारी के अनुसार रमना से तीनों लोग एक बाइक से केतार जा रहे थे। नेपाल खोह में भवनाथपुर की ओर से आ रही पीकअप वाहन ने धक्का मार दिया।