A2Z सभी खबर सभी जिले कीUncategorized

एक्सरसाइज कर रही थी महिला, कपड़े उतारकर टूट पड़ा जिम ट्रेनर इदरीश, हिला देगी बंगाल के राणाघाट की यह घटना

सर्मिष्ठा नाग-कोलकाता-एक्सरसाइज कर रही थी महिला, कपड़े उतारकर टूट पड़ा जिम ट्रेनर इदरीश, हिला देगी बंगाल के राणाघाट की यह घटना पश्चिम बंगाल के राणाघाट की यह घटना आपको हिलाकर रख देगी। यहां एक जिम में महिला एक्सरसाइज कर रही थी, तभी जिम में मौजूद ट्रेनर उसके ऊपर टूट पड़ा। महिला को शारीरिक रूप से प्रताड़ित किया और उसके साथ जबरदस्ती करने की कोशिश की। पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर लिया है। पश्चिम बंगाल के राणाघाट जिले में एक डरा देने वाली खबर सामने आई हैं। यहां एक जिम के अंदर जो हुआ, वह आपको चौंका देगा। जिम के अंदर ट्रेनर इदरीश जमाल ने एक महिला को प्रताड़ित किया। उसके साथ जबरदस्ती करने की कोशिश की। महिला ने खुद को बचाने की कोशिश की तो उसे पीटा। महिला को जमीन पर गिराकर ऊपर बैठ गया और उसे जबरन किस किया। महिला किसी तरह खुद को बचाकर भागने में कामयाब हुई। आरोपी की सारी करतूत सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई। आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। इस घटना का वीडियो भी सामने आया है। ट्रेनर को महिला के साथ शारीरिक रूप से मारपीट करते हुए साफ देखा जा सकता है। नजर आ रहा है कि जिम में महिला एक्सरसाइज कर रही है और ट्रेनर अचानक उसके ऊपर हमला कर देता है। फुटेज में नजर आ रहा है कि ट्रेनर ने अपने कपड़े उतार दिए। वह महिला को पीछे से जाकर पकड़ता है। वह खुद को छुड़ाती है और गिर पड़ती है। इसी दौरान महिला गिर पड़ती है, वह भागने की कोशिश करती है तो ट्रेनर उसे पीटता है। वह महिला को जबरन फर्श पर खींचता है। उसके ऊपर क्रूरता से हमला करता है। उसे जमीन पर घसीटा और उसके चेहरे और पेट पर लातों और घूंसों से बेरहमी से हमला करता है। महिला रो रही है और मदद के लिए चिल्ला रही है। मदद के लिए महिला के रोने की आवाज पूरे वीडियो में सुनी जा सकती है। वायरल वीडियो ने एक्स उपयोगकर्ताओं के बीच आक्रोश पैदा कर दिया है। राणाघाट जिला पुलिस ने तत्काल कार्रवाई करते हुए आरोपी इदरीश को गिरफ्तार कर लिया है। उन्होंने समुदाय को यह भी आश्वस्त किया कि पीड़ित को कोई नुकसान नहीं हुआ है और वह सुरक्षित है।
राणाघाट जिला पुलिस ने एक्स पर लिखा, ‘इस वीडियो में अपराधी की पहचान की गई है और राणाघाट जिला पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर लिया है। उसके खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। पीड़ित महिला से भी संपर्क किया गया और वर्तमान में वह सुरक्षित है।’

AKHAND BHARAT NEWS

AKHAND BHARAT NEWS
Back to top button
error: Content is protected !!