A2Z सभी खबर सभी जिले कीउत्तर प्रदेशहमीरपुर

हमीरपुर:आम आदमी पार्टी ने सावित्रीबाई फुले की जयंती मनाई 

हमीरपुर से ब्यूरो चीफ़ राजकुमार की रिपोर्ट

 

मौदहा। हमीरपुर।03 जनवरी मौदहा कस्बा में शनिवार को देश की पहली महिला शिक्षिका, महान समाज सुधारक और नारी मुक्ति आंदोलन की अग्रदूत सावित्रीबाई फुले की जयंती पर आम आदमी पार्टी उत्तर प्रदेश द्वारा श्रद्धांजलि सभा एवं विचार संगोष्ठी का आयोजन किया गया।और शहीद स्मारक पर पार्टी पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने माता सावित्रीबाई फुले के चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित कर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की और उनके संघर्ष, शिक्षा-दृष्टि व सामाजिक समानता के विचारों पर विस्तार से चर्चा की।

Related Articles

 

श्रद्धांजलि सभा को संबोधित करते हुए जिलाध्यक्ष मनीष गुप्ता ने कहा कि माता सावित्रीबाई फुले ने उस दौर में लड़कियों की शिक्षा की अलख जगाई, जब समाज का बड़ा हिस्सा महिलाओं को पढ़ने-लिखने का अधिकार देने के खिलाफ था। कहा कि सावित्रीबाई फुले का जीवन इस बात का प्रमाण है कि शिक्षा ही सामाजिक बदलाव का सबसे मजबूत हथियार है। नगर अध्यक्ष गुलाम मोहम्मद ने कहा कि आज भी जब बेटियों की पढ़ाई, दलित-पिछड़ों के अधिकार और सामाजिक न्याय पर हमले हो रहे हैं, तब फुले जी के विचार पहले से ज्यादा प्रासंगिक हो गए हैं।

प्रदेश उपाध्यक्ष (छात्र विंग) आदित्य प्रजापति ने अपने संबोधन में कहा कि माता सावित्रीबाई फुले ने न केवल शिक्षा के क्षेत्र में क्रांतिकारी कार्य किया, बल्कि जाति और लिंग आधारित भेदभाव के खिलाफ भी निर्भीक संघर्ष किया। उन्होंने कहा कि आज जरूरत है कि सरकारें सिर्फ जयंती मनाने तक सीमित न रहें, बल्कि शिक्षा, महिला सशक्तिकरण और सामाजिक न्याय को लेकर उनकी सोच को नीतियों में उतारें। कहा कि आम आदमी पार्टी उत्तर प्रदेश प्रभारी व राज्यसभा सांसद संजय सिंह जी ने दलित विरोधी योगी सरकार के ख़िलाफ़ और समाज के दलित, पिछड़े, आदिवासी समाज और शोषित और वंचित वर्ग को सामाजिक न्याय दिलाने के लिए ही कुछ समय पहले ‘रोज़गार दो, सामाजिक न्याय दो पदयात्रा’ निकाली थी। आम आदमी पार्टी सावित्रीबाई फुले के सपनों के समाज के निर्माण के लिए सड़क से सदन तक आगे भी संघर्ष करती रहेगी।अल्पसंख्यक प्रकोष्ठ के जिलाध्यक्ष मोहम्मद साबिर ने कहा कि माता सावित्रीबाई फुले ने यह साबित किया कि बदलाव की शुरुआत साहस से होती है। उन्होंने कहा कि महिलाओं, गरीबों और वंचितों को समान अवसर दिलाना ही सावित्रीबाई फुले को सच्ची श्रद्धांजलि होगी। आज जब शिक्षा महंगी और असमान होती जा रही है, तब फुले के विचार हमें एक समान, गुणवत्तापूर्ण और सुलभ शिक्षा व्यवस्था की दिशा में आगे बढ़ने की प्रेरणा देते हैं। पार्टी नेताओं ने आह्वान किया कि सावित्रीबाई फुले के विचारों को जन-जन तक पहुंचाया जाए और शिक्षा व समानता के उनके संघर्ष को आगे बढ़ाया जाए। इस श्रद्धांजलि सभा एवं संगोष्ठी में जिलाध्यक्ष मनीष गुप्ता के साथ नगर अध्यक्ष गुलाम मोहम्मद, जिलाकोषाध्यक्ष त्रिलोक चन्द्र, अल्पसंख्यक जिलाध्यक्ष मोहम्मद साबिर गुरु, छात्र विंग के प्रदेश उपाध्यक्ष आदित्य प्रजापति, रवि साहू, इमामउद्दीन, याकूब मोहम्मद, आदित्य गुप्ता, राज प्रजापति, रामेश्वर, सरदार यादव सहित दर्जनों की संख्या में कार्यकर्ता साथी उपस्थित रहे हैं।

 

 

Show More
Back to top button
error: Content is protected !!