A2Z सभी खबर सभी जिले कीउत्तर प्रदेशहमीरपुर

हमीरपुर:नेत्र शिविर में तीन सैकडा से अधिक का हुआ परीक्षण

हमीरपुर से ब्यूरो चीफ़ राजकुमार की रिपोर्ट

सुमेरपुर हमीरपुर। क्षेत्र के बिदोखर मेदनी गांव में जानकीकुण्ड नेत्र चिकित्सालय चित्रकूट के द्वारा आयोजित निःशुल्क नेत्र शिविर में आयोजन किया गया। 320 लोगो का नेत्र परीक्षण किया गया जिसमें 37 लोग मोतियाबिंद से प्रभावित पाए गए। इन्हें लेंस प्रत्यारोपण के लिए जानकी कुण्ड चित्रकूट ले जाया गया।

नेत्र चिकित्सालय जानकी कुण्ड चित्रकूट के डॉ.आशीष , डॉ.गौरव, डॉ.श्याम कुशवाहा ने सभी मरीजों का नेत्र परीक्षण किया गया। जिसमें 170 लोगों को चश्मा वितरित किए गए है। परीक्षण में 37 लोग मोतियाबिंद से प्रभावित पाए गए और उन्हें लेंस प्रत्यारोपण के लिए चिकित्सालय के वाहन से चित्रकूट ले जाया गया। नेत्र शिविर को सफल बनाने में अलका द्विवेदी, मुन्ना द्विवेदी , बबलू पाल,अशोक पाल,देव सिंह, लल्लू सिंह, उमाशंकर पाल, सलमान,हरेराम बाबा,अनिल पाल, बबलू द्विवेदी इंगोहटा, किशोरीलाल आदि का सराहनीय योगदान रहा।

Related Articles

 

 

Show More
Back to top button
error: Content is protected !!