A2Z सभी खबर सभी जिले कीउत्तर प्रदेशहमीरपुर

मौदहा के बड़े चौराहा पर हाईवे किनारे खड़े ट्रक बन रहे हादसों की वजह

हमीरपुर से ब्यूरो चीफ राजकुमार की रिपोर्ट

मौदहा (हमीरपुर)। कस्बे के बड़े चौराहा स्थित नेशनल हाईवे-34 पर सड़क किनारे खड़े ट्रक और भारी वाहन लगातार हादसों को दावत दे रहे हैं। हाईवे किनारे अवैध रूप से बने ट्रक स्टैंड के कारण यातायात व्यवस्था प्रभावित हो रही है और राहगीरों के साथ वाहन चालकों को भी भारी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है।

स्थानीय लोगों का कहना है कि सड़क किनारे लंबे समय से ट्रक खड़े किए जा रहे हैं, जिससे हाईवे संकरा हो जाता है और तेज रफ्तार वाहनों के लिए दुर्घटना का खतरा बढ़ जाता है। कई बार छोटे-बड़े हादसे होने के बावजूद जिम्मेदार विभाग इस ओर ध्यान नहीं दे रहा है।

Related Articles

बताया जा रहा है कि जिलाधिकारी के निर्देशों के बावजूद अब तक सड़क किनारे खड़े वाहनों को हटाने के लिए ठोस कार्रवाई नहीं की गई है। इससे प्रशासन की कार्यशैली पर सवाल उठने लगे हैं।

नगरवासियों ने मांग की है कि हाईवे किनारे खड़े ट्रकों को तत्काल हटाया जाए ताकि भविष्य में किसी बड़े हादसे से बचा जा सके।

Show More
Back to top button