

हमीरपुर से ब्यूरो चीफ राजकुमार की रिपोर्ट
सुमेरपुर हमीरपुर । कस्बे में गत मंगलवार को कुछ दबंगों ने जेसीबी मशीन से किसानों के खेतों की मेड, हरे पेड़ आदि ध्वस्त करके कब्जे का प्रयास किया। किसानों की शिकायत पर सक्रिय हुई पुलिस ने मौके पर पहुंचकर कब्जा जमा रहे। दबंगों को खदेड़ा है।
कस्बे के चांद थोक निवासी शशि प्रताप सिंह आदि ने बताया कि केंद्रीय विद्यालय के समीप उनके पुश्तैनी खेत है। आजादी के पूर्व से लेकर अब तक वह काबिज रहकर जोत रहे हैं । गत मंगलवार को कस्बे के कुछ दबंग जेसीबी मशीन लेकर आए और खेतों में बनी मेड एवं बंधी को ढहाकर उसमें लगे हर फलदार वृक्षों को धराशाई कर दिया। मना करने पर सभी ने गाली गलौज करते हुए जान से मार देने की धमकी दी। पीड़ितों ने घटना से पुलिस को अवगत कराकर मदद की गुहार लगाई। लिखित तहरीर मिलने पर मौके पर पहुंची पुलिस ने दबंगों को खदेड़ कर कब्जा रुकवाया। पुलिस ने बताया कि शिकायत पर कब्जे की कोशिश को रोक कर दोनों पक्षों को अभिलेखों के साथ समाधान दिवस में आने की बात कही गई है।
