A2Z सभी खबर सभी जिले कीउत्तर प्रदेशहमीरपुर

हमीरपुर :बेमौसम बारिश से भीगा सैकडों कुंतल गेंहू, किसानों ने की तौल शुरू कराने की मांग 

हमीरपुर से ब्यूरो चीफ राजकुमार की रिपोर्ट

सुमेरपुर हमीरपुर । ग्राम टेढ़ा गल्ला मंडी में हो रही सरकारी खरीद जो की पचखुरा क्षेत्रीय सहकारी समिति के द्वारा की जा रही है जिसमें समिति के सचिव अनिल गुप्ता के द्वारा किसानों का गेहूं जो लेना है वह लगभग एक माह से गल्ला मंडी में खुले आसमान के नीचे पड़ा है खरीदा नहीं जा सका आज हुई बेमौसम बरसात के कारण किसानों का लगभग 30 परसेंट गेहूं पानी में जलमग्न हो गया जिससे किसान परेशान है गांव के किसान राजेंद्र यादव राजा बाबू तिवारी मुन्नू तिवारी अंबिका तिवारी महेंद्र सिंह सुनील गांधी विजय यादव बच्ची यादव अन्नू रैदास मंजू देवी त्रिपाठी राजू पांडे आशा राम यादव इत्यादि कई दर्जन किसानों ने उच्च अधिकारियों से मांग की है कि दोनों गांव के लिए अलग-अलग चावल के कांटे लगवाई जाए ताकि किसानों का गेहूं समय से खरीदा जा सके।

 

Related Articles

 

Show More
Back to top button