A2Z सभी खबर सभी जिले कीउत्तर प्रदेशहमीरपुर

हमीरपुर :आईसीएसई बोर्ड की हाईस्कूल परीक्षा में पारस तिवारी ने किया टाप

हमीरपुर से ब्यूरो चीफ राजकुमार की रिपोर्ट

सुमेरपुर हमीरपुर । गुरुवार को आईसीएसई बोर्ड परीक्षा के घोषित परिणाम में कस्बे में संचालित जनपद के एकलौते विद्यालय के छात्र पारस ने 99.2 प्रतिशत अंक हाईस्कूल परीक्षा में प्राप्त करके विद्यालय के साथ घर परिवार का नाम रोशन किया है। छात्र ने जनपद मेंं प्रथम स्थान प्राप्त किया है। छात्र की इस सफलता पर घर परिवार में हर्ष का माहौल है।

कस्बे के बांकी मार्ग मेंं संचालित अजय मेमोरियल पब्लिक इंटर कालेज के छात्र पारस ने आईसीएसई बोर्ड परीक्षा मेंं हाईस्कूल में 99.2 प्रतिशत अंक प्राप्त करके जिला टाप किया है। छात्र की इस सफलता पर घर परिवार म़े हर्ष व्याप्त है।

Related Articles

कालेज के डाइरेक्टर अमित कुमार गुप्ता टाम सर ने बताया कि कानपुर जोन में कुल 98 कालेज हैं। इन कालेजों म़े उनका भी कालेज आता है। गुरुवार को घोषित हाईस्कूल परीक्षा के परिणाम मेंं पारस तिवारी ने 99.2, सेजल ने 94, युग कसौंधन ने 92, अनय शिवहरे ने 91.4, रश्मि ने 91.2, अभय ने 90, स्नेहा यादव ने 88.2 प्रतिशत अंक प्राप्त करके घर परिवार का नाम रोशन किया है। छात्र छात्राओं की इस सफलता पर कालेज मेंं हर्ष का माहौल है। कालेज के डाइरेक्टर ने सभी के उज्जवल भविष्य की कामना करते हुए बधाई दी है।

 

 

Show More
Back to top button
error: Content is protected !!