A2Z सभी खबर सभी जिले की

स्वास्थ्य विभाग व प्रशासन ने संयुक्त रूप से निजी क्लिनिक को सील

घटना के बाद से अस्पताल के संचालक और सभी कर्मी फरार

स्वास्थ्य विभाग व प्रशासन ने संयुक्त रूप से निजी क्लिनिक को सील

घटना के बाद से अस्पताल के संचालक और सभी कर्मी फरार

‎संवाददाता। रणजीत कुमार। जहानाबाद। प्रसूता महिला की संदिग्ध मौत के मामले में जहानाबाद प्रशासन ने त्वरित कार्रवाई करते हुए कडौना थाना क्षेत्र के कनौदी में संचालित ‘इमरजेंसी हॉस्पिटल’ नामक निजी क्लिनिक को सील कर दिया है। घटना के बाद से अस्पताल के संचालक और सभी कर्मी फरार हैं। प्रशासन की इस तेज़ कार्रवाई की स्थानीय स्तर पर सराहना हो रही है। कडौना थाना पुलिस ने स्थिति को संभालते हुए परिजनों को शांत कराया और आगे की जांच शुरू कर दी है।

‎जानकारी के अनुसार अरवल निवासी गीता देवी की प्रसव के दौरान स्थिति बिगड़ने पर परिजन उन्हें जहानाबाद के साई हॉस्पिटल ले गए, लेकिन इलाज में लापरवाही का आरोप लगाते हुए परिजनों ने हंगामा कर दिया। इलाज के दौरान महिला की मौत हो गई, जिसके बाद पूरा मामला संवेदनशील हो गया। स्वास्थ्य विभाग अब इस क्लिनिक के संचालन, अनुमति एवं प्रक्रियाओं की विस्तृत जांच करेगा। सूचना मिलते ही डीडीसी और सिविल सर्जन मौके पर पहुंचे और जांच की। जांच टीम को अस्पताल में न कोई डॉक्टर मिला, न कोई कर्मी। अस्पताल के वैध कागजात व लाइसेंस भी उपलब्ध नहीं हो सके। इसी के आधार पर स्वास्थ्य विभाग व प्रशासन ने संयुक्त रूप से निजी क्लिनिक को सील कर दिया। पूरे प्रकरण को लेकर प्रशासनिक सतर्कता और कार्रवाई की गति को सही दिशा में उठाया गया कदम माना जा रहा है।

Related Articles
Show More
Check Also
Close
Back to top button
error: Content is protected !!