A2Z सभी खबर सभी जिले की

संकल्प से समाधान अभियान की समीक्षा बैठक

लंबित मामलों की समीक्षा, शीघ्र निराकरण के लिए आवश्यक दिशा निर्देश

*अतिरिक्त कलेक्टर श्री नीलमणि अग्निहोत्री ने “संकल्प से समाधान” अभियान की समीक्षा बैठक की*

संवाददाता धनंजय जोशी
जिला पांढुरना मध्य प्रदेश

पांढुरना – आज अतिरिक्त कलेक्टर श्री नीलमणि अग्निहोत्री ने “संकल्प से समाधान” अभियान के अंतर्गत प्राप्त कुल आवेदनों में लंबित मामलों की समीक्षा बैठक आयोजित की। बैठक में लंबित प्रकरणों को शीघ्र निराकृत करने के लिए आवश्यक दिशा-निर्देश प्रदान किए गए।

Related Articles

संकल्प से समाधान योजना के अंतर्गत प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना, प्रधानमंत्री कृषि सिंचाई योजना के अंतर्गत माइक्रो इरिगेशन एवं अंडर इंटरवेंशन, प्रधानमंत्री वंदना योजना, प्रधानमंत्री मातृ वंदना योजना, अविवादित नामांतरण एवं बटवारा, चालू खसरा-खतौनी की प्रतिलिपि प्रदान करना, निर्माण श्रमिकों का पंजीयन, इंदिरा गांधी राष्ट्रीय वृद्धावस्था पेंशन योजना, इंदिरा गांधी विधवा पेंशन योजना, अनुसूचित जाति, अनुसूचित जनजाति एवं अन्य पिछड़ा वर्ग के लिए जाति प्रमाण पत्र, शहरी एवं ग्रामीण क्षेत्रों में व्यक्तिगत स्थायी नवीन कनेक्शन हेतु मांग पत्र, जन्म प्रमाण पत्र एवं मृत्यु प्रमाण पत्र सहित विभिन्न योजनाओं के अंतर्गत लंबित आवेदनों की स्थिति पर चर्चा की गई।

अतिरिक्त कलेक्टर श्री अग्निहोत्री ने संबंधित विभागीय अधिकारियों के साथ चर्चा करते हुए निर्देश दिए कि लंबित प्रकरणों को जल्द से जल्द निराकृत किया जाए और नागरिकों को योजनाओं का लाभ समय पर मिल सके।
बैठक में संयुक्त कलेक्टर सुश्री नेहा सोनी एवं सुश्री मेघा शर्मा, एसडीएम श्रीमती अल्का एक्का, तहसीलदार श्री विनय प्रकाश ठाकुर, जनपद पंचायत सीईओ श्रीमती बंधु सूर्यवंशी, महिला बाल विकास अधिकारी श्रीमती ऊषा पंद्रे, मुख्य नगर पालिका अधिकारी श्री राजकुमार इवनाती सहित संबंधित विभाग के अधिकारी उपस्थित रहे।

Show More
Back to top button
error: Content is protected !!