
हत्या के प्रयास का वांछित धराया, भेजा गया जेल
लालगंज, प्रतापगढ़। बलवा व मारपीट, गालीगलौज व हत्या के प्रयास के आरोपित को पुलिस ने गिरफ्तार कर गुरूवार को जेल भेज दिया। लालगंज कोतवाली अन्तर्गत रानीगंज कैथौला पुलिस चौकी इंचार्ज सुरेन्द्र सिंह ने गश्त के दौरान गुरूवार सुबह मुखबिर की सूचना पर बलवा, मारपीट, धमकी व हत्या के प्रयास आदि धाराओं में दर्ज मुकदमें के वांछित चकोदर बभनपुर निवासी सुरेश कुमार वर्मा उर्फ बड़कू पुत्र मान सिंह वर्मा को कलापुर चौराहे से गिरफ्तार किया। चौकी इंचार्ज ने बताया कि गिरफ्तार आरोपी को जेल भेज दिया गया है।
