A2Z सभी खबर सभी जिले की

“नशे से दूरी है ज़रूरी 2.0” अभियान के तहत जनप्रतिनिधियों एवं समाज के विभिन्न वर्गों ने दिया नशामुक्ति का संदेश

पुलिस अधीक्षक डिण्डौरी के मार्गदर्शन में संचालित *”नशे से दूरी है ज़रूरी 2.0″* अभियान के अंतर्गत 22 जुलाई 2026 को जिलेभर में व्यापक जनजागरूकता कार्यक्रम आयोजित किए गए। अभियान के तहत जनप्रतिनिधियों, अधिकारियों एवं गणमान्य नागरिकों द्वारा वीडियो संदेश जारी कर आमजन से नशे से दूर रहने की अपील की गई तथा इन संदेशों का सोशल मीडिया के माध्यम से व्यापक प्रचार-प्रसार किया गया।

थाना यातायात डिण्डौरी द्वारा नशा छोड़ चुके व्यक्तियों की प्रेरणादायक कहानियों को वीडियो के माध्यम से प्रसारित किया गया। वहीं विद्यालयों, जनपद पंचायतों, ग्रामीण क्षेत्रों एवं सार्वजनिक स्थलों पर विद्यार्थियों, युवाओं और आमजन को नशे के दुष्प्रभावों से अवगत कराते हुए नशामुक्त समाज के निर्माण का सामूहिक संकल्प दिलाया गया।

थाना बजाग द्वारा वान्या रेडियो/आकाशवाणी चांड़ा केन्द्र से नशामुक्ति संदेश का प्रसारण किया गया, जिससे लगभग *35,000 नागरिकों* तक अभियान का संदेश पहुँचा। साथ ही शासकीय विद्यालयों में पुलिस महानिदेशक, मध्यप्रदेश का नशामुक्ति संबंधी प्रेरक वीडियो प्रदर्शित किया गया।

कोतवाली डिण्डौरी द्वारा विभिन्न विभागों, जनप्रतिनिधियों एवं व्हाट्सएप समूहों के माध्यम से नशामुक्ति संबंधी वीडियो एवं संदेश साझा कर ऑनलाइन जनजागरूकता अभियान चलाया गया। लोगों से सोशल मीडिया स्टेटस एवं वीडियो साझा कर अभियान से जुड़ने की अपील भी की गई।
दिनभर में जिले के *21 स्थानों* पर आयोजित कार्यक्रमों के माध्यम से *लगभग 50,430 नागरिकों* तक नशामुक्ति का संदेश पहुँचाया गया।

Related Articles

*डिण्डौरी पुलिस आमजन से अपील करती है कि स्वयं नशे से दूर रहें तथा अपने परिवार और समाज को भी नशामुक्त बनाने में सहयोग दें।*
*”नशे से दूरी है ज़रूरी – स्वस्थ जीवन की यही सबसे बड़ी मजबूरी।”*

Show More
Back to top button