मुख्य समाचार पर जाएँ
LIVE NEWSROOM
BREAKING
मां यमुना के आँचल से लाल सोना का दोहन, जिम्मेदार अधिकारी मौनहमीरपुर :बंदरों के आतंक से सुभाष बाजार में दहशत, चार लोगों को काटकर किया घायल, व्यापारियों ने डीएम से लगाई गुहारहमीरपुर :खरीफ फसलों की खरीद में किसानों को मिलेगी प्राथमिकता, बिचौलियों के माध्यम से खरीद पर होगी कठोर कार्रवाईहमीरपुर :सरीला-बरहरा मार्ग पर अज्ञात वाहन ने बाइक सवार किसान को मारी टक्कर, दर्दनाक हादसे में 42 वर्षीय शेर सिंह की मौतहमीरपुर :नलों से निकला पक्षियों का मांस और पंख, दूषित पानी लेकर तहसील पहुंचीं महिलाएंहमीरपुर :ढाई सौ कुंतल चावल मामले में तीन नामजदप्रहलादपुर के किसान ने लखनऊ में जीती 21 किमी हाफ मैराथन गांव में जश्नबड़वानी, में 154साल पुराने सांवलिया जी मंदिर में सजी महाप्रसादी की की पंगत।प्रधान डाकघर में महीनों से जनरेटर ठप बिजली कटने के बाद अफरातफरी का माहौलश्रद्धा और भक्ति की भूमि श्रवण धाम अब भारत के मानचित्र परमां यमुना के आँचल से लाल सोना का दोहन, जिम्मेदार अधिकारी मौनहमीरपुर :बंदरों के आतंक से सुभाष बाजार में दहशत, चार लोगों को काटकर किया घायल, व्यापारियों ने डीएम से लगाई गुहारहमीरपुर :खरीफ फसलों की खरीद में किसानों को मिलेगी प्राथमिकता, बिचौलियों के माध्यम से खरीद पर होगी कठोर कार्रवाईहमीरपुर :सरीला-बरहरा मार्ग पर अज्ञात वाहन ने बाइक सवार किसान को मारी टक्कर, दर्दनाक हादसे में 42 वर्षीय शेर सिंह की मौतहमीरपुर :नलों से निकला पक्षियों का मांस और पंख, दूषित पानी लेकर तहसील पहुंचीं महिलाएंहमीरपुर :ढाई सौ कुंतल चावल मामले में तीन नामजदप्रहलादपुर के किसान ने लखनऊ में जीती 21 किमी हाफ मैराथन गांव में जश्नबड़वानी, में 154साल पुराने सांवलिया जी मंदिर में सजी महाप्रसादी की की पंगत।प्रधान डाकघर में महीनों से जनरेटर ठप बिजली कटने के बाद अफरातफरी का माहौलश्रद्धा और भक्ति की भूमि श्रवण धाम अब भारत के मानचित्र पर
Bareillyउत्तर प्रदेशशिक्षा

प्रहलादपुर के किसान ने लखनऊ में जीती 21 किमी हाफ मैराथन गांव में जश्न

प्रहलादपुर के किसान ने लखनऊ में जीती 21 किमी हाफ मैराथन गांव में जश्न बरेली के ब्लॉक मझगवां की ग्राम पंचायत नोहरा हसनपुर के गांव प्रहलादपुर से एक और प्रतिभा उभर कर सामने आई है…

प्रहलादपुर के किसान ने लखनऊ में जीती 21 किमी हाफ मैराथन गांव में जश्न
WhatsApp Facebook

प्रहलादपुर के किसान ने लखनऊ में जीती 21 किमी हाफ मैराथन गांव में जश्न

बरेली के ब्लॉक मझगवां की ग्राम पंचायत नोहरा हसनपुर के गांव प्रहलादपुर से एक और प्रतिभा उभर कर सामने आई है। गांव के ही सिविल जज दुष्यंत कुमार शर्मा के जज बनने के बाद जहां युवाओं में शिक्षा को लेकर नया जोश है, वहीं अब खेल में भी गांव का नाम रोशन हुआ है।

गांव निवासी 42 वर्षीय किसान सतीश चंद्र शर्मा ने लखनऊ में आयोजित अंतरराष्ट्रीय लखनऊ रन 2026 के आठवें संस्करण में 21 किलोमीटर हाफ मैराथन में प्रथम स्थान हासिल कर बरेली का नाम रोशन किया है।

सतीश चंद्र शर्मा ने बताया कि उन्होंने इंटरनेट पर मैराथन दौड़ के बारे में पढ़ा, जिसके बाद मन में दौड़ने का उत्साह जागा। दो माह पूर्व ऑनलाइन आवेदन कर उन्होंने तैयारी शुरू की। 1 नवंबर को लखनऊ के सुशांत गोल्फ सिटी में द सेंट्रम ग्रुप और जीडी गोयनका पब्लिक स्कूल द्वारा आयोजित इस प्रतियोगिता में उन्होंने हिस्सा लिया। विजेता बनने पर ग्रुप के चेयरमैन सर्वेश गोयल ने उन्हें मेडल और प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया।
सतीश ने बताया कि उन्होंने 1996-97 में हाईस्कूल पास करने के बाद पढ़ाई छोड़कर खेती-बाड़ी शुरू कर दी थी। यह जीत निरंतर परिश्रम और अभ्यास का परिणाम है। उनका अगला लक्ष्य इसी टाइमिंग के आधार पर देश की सबसे बड़ी टाटा मुंबई मैराथन और वेदांता दिल्ली हाफ मैराथन में बरेली का प्रतिनिधित्व करना है।
रविवार देर रात गांव पहुंचने पर परिजनों और ग्रामीणों ने सतीश का जोरदार स्वागत किया। इस दौरान अशोक कुमार शर्मा, दिनेश शर्मा, अशोक लोधी, चंद्रपाल शर्मा, प्रेमपाल शर्मा सहित कई ग्रामीण मौजूद रहे।

गांव के सिविल जज दुष्यंत कुमार शर्मा ने सतीश को शुभकामनाएं देते हुए कहा कि इस उम्र में गांव में रहकर दैनिक जिम्मेदारियों के बीच खुद को फिट रखना और ऐसी प्रतियोगिताओं में भाग लेना युवाओं के लिए एक बड़ा संदेश है।