मुख्य समाचार पर जाएँ
LIVE NEWSROOM
BREAKING
जोन, सेक्टर प्रभारियों संग सपा ने की बैठक अशोक यादव बोले- भाजपा कार्यकर्ता की तरह काम कर रहा है चुनाव आयोग कार्यवाह जिलाध्यक्ष अशोक यादव**🔴 13 किलोमीटर की सड़क बनी ग्रामीणों के लिए मुसीबत, सफर 100 किलोमीटर जैसा महसूस होने का दावा*बड़वानी में कालिका मंदिर में धूमधाम से बनेगा शारदीय नवरात्रि पर्व।​खेल राज्यमंत्री ने डभिया अदारी पहुंच एशियन गेम्स कांस्य पदक विजेता रोहित यादव को किया सम्मानित, माता-पिता से की मुलाकातसम्पूर्ण समाधान दिवस: डीएम और एसएसपी ने तहसील सदर में सुनीं जनसमस्याएं, गुणवत्तापूर्ण निस्तारण के दिए सख्त निर्देशचकेरी ठीकरी सड़क पर मंडवाड़ा के पास भीषण सड़क हादसा पिकअप के उड़े परखचे।बरेली के आंवला तहसील में शनिवार, 3 अक्टूबर 2026 को जिलाधिकारी अविनाश सिंह की अध्यक्षता में सम्पूर्ण समाधान दिवस हुआ।सेवा संकल्प अभियान के तहत टोकोपारा की छात्रा रुकइया बेगम ने जिला स्तरीय भाषण प्रतियोगिता में पाया प्रथम स्थान, बढ़ाया सीतापुर का मान,,,हमीरपुर :तहसील मौदहा में विधिक जागरूकता एवं साक्षरता शिविर आयोजितगोरखपुर में बच्चों को पहनाए जूते-मौजे, पढ़ाई और कैरियर को लेकर किया संवाद, कलेक्टर ने मूसामुंडी एवं गाड़ासरई में निर्माण कार्यों का किया निरीक्षणजोन, सेक्टर प्रभारियों संग सपा ने की बैठक अशोक यादव बोले- भाजपा कार्यकर्ता की तरह काम कर रहा है चुनाव आयोग कार्यवाह जिलाध्यक्ष अशोक यादव**🔴 13 किलोमीटर की सड़क बनी ग्रामीणों के लिए मुसीबत, सफर 100 किलोमीटर जैसा महसूस होने का दावा*बड़वानी में कालिका मंदिर में धूमधाम से बनेगा शारदीय नवरात्रि पर्व।​खेल राज्यमंत्री ने डभिया अदारी पहुंच एशियन गेम्स कांस्य पदक विजेता रोहित यादव को किया सम्मानित, माता-पिता से की मुलाकातसम्पूर्ण समाधान दिवस: डीएम और एसएसपी ने तहसील सदर में सुनीं जनसमस्याएं, गुणवत्तापूर्ण निस्तारण के दिए सख्त निर्देशचकेरी ठीकरी सड़क पर मंडवाड़ा के पास भीषण सड़क हादसा पिकअप के उड़े परखचे।बरेली के आंवला तहसील में शनिवार, 3 अक्टूबर 2026 को जिलाधिकारी अविनाश सिंह की अध्यक्षता में सम्पूर्ण समाधान दिवस हुआ।सेवा संकल्प अभियान के तहत टोकोपारा की छात्रा रुकइया बेगम ने जिला स्तरीय भाषण प्रतियोगिता में पाया प्रथम स्थान, बढ़ाया सीतापुर का मान,,,हमीरपुर :तहसील मौदहा में विधिक जागरूकता एवं साक्षरता शिविर आयोजितगोरखपुर में बच्चों को पहनाए जूते-मौजे, पढ़ाई और कैरियर को लेकर किया संवाद, कलेक्टर ने मूसामुंडी एवं गाड़ासरई में निर्माण कार्यों का किया निरीक्षण
Bareillyउत्तर प्रदेशताज़ा खबर

बरेली के आंवला तहसील में शनिवार, 3 अक्टूबर 2026 को जिलाधिकारी अविनाश सिंह की अध्यक्षता में सम्पूर्ण समाधान दिवस हुआ।

बरेली /तहसील आंवला में शनिवार, 3 अक्टूबर 2026 को जिलाधिकारी अविनाश सिंह की अध्यक्षता में सम्पूर्ण समाधान दिवस हुआ। इसमें 178 शिकायतें मिलीं, लेकिन मौके पर सिर्फ 17 का ही समाधान हो…

बरेली के आंवला तहसील में शनिवार, 3 अक्टूबर 2026 को जिलाधिकारी अविनाश सिंह की अध्यक्षता में सम्पूर्ण समाधान दिवस हुआ।
WhatsApp Facebook

बरेली /तहसील आंवला में शनिवार, 3 अक्टूबर 2026 को जिलाधिकारी अविनाश सिंह की अध्यक्षता में सम्पूर्ण समाधान दिवस हुआ। इसमें 178 शिकायतें मिलीं, लेकिन मौके पर सिर्फ 17 का ही समाधान हो पाया।
जिलाधिकारी ने अधिकारियों को निर्देश दिए कि वे जन समस्याओं को गंभीरता से सुनें और उनका समय पर, अच्छी गुणवत्ता से समाधान करें। उन्होंने कहा कि सभी अधिकारी हर काम वाले दिन सुबह 10 से दोपहर 12 बजे तक मौजूद रहकर शिकायतें सुनें और जल्द हल करें। शिकायतकर्ता की संतुष्टि सबसे जरूरी है, लापरवाही नहीं होनी चाहिए।
समाधान दिवस में जमीन, चकबंदी, राशन, आवास, राजस्व, पेंशन और सड़क से जुड़ी शिकायतें आईं। ग्राम भूड़ा में जमीन पर गैरकानूनी कब्जे, घेर करम खां में विधवा पेंशन न मिलने और सेन्धा में अरिल नदी से मकान गिरने की शिकायतें प्रमुख थीं। डीएम ने संबंधित अधिकारियों को जांच कर कार्रवाई के निर्देश दिए।इसी दौरान सेवा संकल्प अभियान के तहत गर्भवती महिलाओं की गोदभराई और बच्चों का अन्न राशन भी दिया। अच्छा काम करने वाली आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं और आशाओं को सम्मान पत्र दिए गए। समाधान दिवस के बाद, मुख्यमंत्री कृषक दुर्घटना कल्याण योजना और फसल नुकसान पीड़ितों को सहायता राशि के चेक बांटे गए। छह पात्र लोगों को अंत्योदय राशन कार्ड भी मिले।

सम्पूर्ण समाधान दिवस में पुलिस अधीक्षक दक्षिणी अंशिका वर्मा, मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ0 विश्राम सिंह, जिला विकास अधिकारी दिनेश कुमार, उप जिलाधिकारी आंवला सुशील मिश्रा, उप जिलाधिकारी न्यायिक शिव प्रसाद आदि मौजूद रहे।