मुख्य समाचार पर जाएँ
LIVE NEWSROOM
BREAKING
Nale Mein Mila ek vyakti ka shavहमीरपुर :बाढ़ से भवानी समेत कई गांवों में मचा हाहाकार, कच्चे मकानों में पड़ी दरारेंहमीरपुर :मौदहा में किसान दूध डेयरी में छापेमारी, 64 हजार का दूषित खाद्य पदार्थ नष्टमुरबाड तालुक्यातील ST बस आगारात NCMC काढण्या साठी महिल्यांची रांग,स्व. वेस्ता पटेल की 23वीं पुण्यतिथि पर श्रद्धांजलि कार्यक्रम, जरूरतमंद महिलाओं को साड़ियों का वितरणदिल्ली 11 वर्ष के बच्चे का अपहरण*जन-विश्वास अभियान में उमड़ा जनसैलाब, शिविर में सुनीं आमजन की समस्याएंकलेक्टर ने सक्का में नलजल योजना एवं फिल्टर प्लांट का किया निरीक्षणबिना मजबूत बेसमेंट के खड़े किए खंभे, बारिश में गिरा ट्रांसफार्मर; कलेक्टर ने जांच के बाद ठेकेदार पर कार्रवाई के दिए निर्देशशिक्षक दिवस पर पचमढ़ी के शिक्षक को मिलेगा राज्य स्तरीय सम्मानNale Mein Mila ek vyakti ka shavहमीरपुर :बाढ़ से भवानी समेत कई गांवों में मचा हाहाकार, कच्चे मकानों में पड़ी दरारेंहमीरपुर :मौदहा में किसान दूध डेयरी में छापेमारी, 64 हजार का दूषित खाद्य पदार्थ नष्टमुरबाड तालुक्यातील ST बस आगारात NCMC काढण्या साठी महिल्यांची रांग,स्व. वेस्ता पटेल की 23वीं पुण्यतिथि पर श्रद्धांजलि कार्यक्रम, जरूरतमंद महिलाओं को साड़ियों का वितरणदिल्ली 11 वर्ष के बच्चे का अपहरण*जन-विश्वास अभियान में उमड़ा जनसैलाब, शिविर में सुनीं आमजन की समस्याएंकलेक्टर ने सक्का में नलजल योजना एवं फिल्टर प्लांट का किया निरीक्षणबिना मजबूत बेसमेंट के खड़े किए खंभे, बारिश में गिरा ट्रांसफार्मर; कलेक्टर ने जांच के बाद ठेकेदार पर कार्रवाई के दिए निर्देशशिक्षक दिवस पर पचमढ़ी के शिक्षक को मिलेगा राज्य स्तरीय सम्मान
Alirajpurदेशमध्य प्रदेश

स्व. वेस्ता पटेल की 23वीं पुण्यतिथि पर श्रद्धांजलि कार्यक्रम, जरूरतमंद महिलाओं को साड़ियों का वितरण

आलीराजपुर:- पूर्व विधायक एवं जनसेवा के प्रति समर्पित स्वर्गीय वेस्ता जी पटेल की 23वीं पुण्यतिथि पर शुक्रवार को पटेल हाउस, बोरखड़ स्थित विधायक निवास पर श्रद्धांजलि कार्यक्रम आयोजि…

स्व. वेस्ता पटेल की 23वीं पुण्यतिथि पर श्रद्धांजलि कार्यक्रम, जरूरतमंद महिलाओं को साड़ियों का वितरण
WhatsApp Facebook

आलीराजपुर:- पूर्व विधायक एवं जनसेवा के प्रति समर्पित स्वर्गीय वेस्ता जी पटेल की 23वीं पुण्यतिथि पर शुक्रवार को पटेल हाउस, बोरखड़ स्थित विधायक निवास पर श्रद्धांजलि कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में परिवारजनों, कांग्रेस नेताओं, जनप्रतिनिधियों एवं नगर के गणमान्य नागरिकों ने स्व.

वेस्ता जी पटेल को भावपूर्ण श्रद्धांजलि अर्पित की। कार्यक्रम की शुरुआत स्व.

वेस्ता जी पटेल के चित्र पर पुष्प अर्पित कर एवं श्रद्धासुमन अर्पित करने के साथ हुई। उपस्थित सभी लोगों ने उनके सामाजिक जीवन, जनसेवा और क्षेत्र के विकास के लिए किए गए कार्यों को याद किया।

वक्ताओं ने कहा कि स्व. वेस्ता जी पटेल ने अपना जीवन समाज के अंतिम व्यक्ति तक सहायता पहुंचाने और क्षेत्र की जनता के हितों के लिए समर्पित किया।

उनके विचार, संघर्ष और सेवा भावना आज भी लोगों के लिए प्रेरणास्रोत हैं। इस अवसर पर आदिवासी विकास परिषद के प्रदेश उपाध्यक्ष महेश पटेल एवं जोबट विधायक एवं नगरपालिका अध्यक्ष श्रीमती सेना महेश पटेल द्वारा वार्ड क्रमांक 18 की आर्थिक रूप से कमजोर एवं जरूरतमंद महिलाओं को साड़ियों का वितरण किया गया।

श्रद्धांजलि कार्यक्रम में स्व. वेस्ता जी पटेल के लंबे समय तक साथी रहे कांग्रेस के वरिष्ठ नेता एवं पूर्व कांग्रेस जिला अध्यक्ष ओमप्रकाश राठौर सहित नगर के गणमान्य नागरिक, कांग्रेस कार्यकर्ता, परिवारजन एवं बड़ी संख्या में क्षेत्रवासी उपस्थित रहे।

इस दौरान सभी ने स्व. वेस्ता जी पटेल के सामाजिक कार्यों और जनसेवा के योगदान को स्मरण करते हुए कहा कि उनका जीवन सदैव समाजसेवा के लिए समर्पित रहा।

उनके द्वारा स्थापित सेवा और सामाजिक सरोकार की परंपरा को आगे बढ़ाना ही उनके प्रति सच्ची श्रद्धांजलि है।