मुख्य समाचार पर जाएँ
LIVE NEWSROOM
BREAKING
हमीरपुर :एक करोड़ से अधिक खर्च, फिर भी निर्माण की गुणवत्ता पर सवाल, फॉल्स सीलिंग गिरने से बाल-बाल बचा कर्मचारीराजेश कुमार पूंछ नए ट्रैफिक एसओ महमूद खान मन्हास ने मेंढर में की कार्रवाई, ट्रैफिक नियमों का उल्लंघन करने वालों को दी चेतावनी विशेष चेकिंग अभियान और जागरूकता अभियान की शुरुआत; चा18 साल की सेवा के बाद भी भविष्य सुरक्षित नहींहमीरपुर :जनगणना-2027 के द्वितीय चरण की तैयारियों को लेकर मीडिया प्रतिनिधियों एवं इन्फ्लुएंसर्स के साथ बैठक संपन्नहमीरपुर :गौशाला के गोवंश ने किसानों की फसलें रौंदी, मुआवजे की मांगहमीरपुर :दीपावली पर्व के दृष्टिगत खाद्य सुरक्षा विभाग की छापेमारी, खोया, पनीर, मिठाई सहित 09 नमूने जांच हेतु संग्रहीत, 30 किलो दूषित मिठाई नष्ट कराई गईपीएम श्री गर्ल्स हाई स्कूल देगवार एम. में ‘जनजातीय गौरव दिवस’ के उपलक्ष्य में संगोष्ठी का आयोजन पुंछ, 4 नवंबर: जनजातीय गौरव दिवस के आयोजन के क्रम में, पीएम श्री गर्ल्स हाई स्कूल दे*तेतुलमुड़ी बस्ती में BCCL प्रोजेक्ट का अंचल अधिकारी ने लिया जायजा, सुरक्षा मानकों के पालन का दिया सख्त निर्देश*60 हजार लेकर चुकाए पूरे पैसे, फिर भी 18 लाख का कर्ज! कतरास में कथित सूदखोरी का चौंकाने वाला मामलाहमीरपुर :नाती के साथ खेत गया किसान सुबह मिला अचेत,डॉक्टरों ने किया मृत घोषितहमीरपुर :एक करोड़ से अधिक खर्च, फिर भी निर्माण की गुणवत्ता पर सवाल, फॉल्स सीलिंग गिरने से बाल-बाल बचा कर्मचारीराजेश कुमार पूंछ नए ट्रैफिक एसओ महमूद खान मन्हास ने मेंढर में की कार्रवाई, ट्रैफिक नियमों का उल्लंघन करने वालों को दी चेतावनी विशेष चेकिंग अभियान और जागरूकता अभियान की शुरुआत; चा18 साल की सेवा के बाद भी भविष्य सुरक्षित नहींहमीरपुर :जनगणना-2027 के द्वितीय चरण की तैयारियों को लेकर मीडिया प्रतिनिधियों एवं इन्फ्लुएंसर्स के साथ बैठक संपन्नहमीरपुर :गौशाला के गोवंश ने किसानों की फसलें रौंदी, मुआवजे की मांगहमीरपुर :दीपावली पर्व के दृष्टिगत खाद्य सुरक्षा विभाग की छापेमारी, खोया, पनीर, मिठाई सहित 09 नमूने जांच हेतु संग्रहीत, 30 किलो दूषित मिठाई नष्ट कराई गईपीएम श्री गर्ल्स हाई स्कूल देगवार एम. में ‘जनजातीय गौरव दिवस’ के उपलक्ष्य में संगोष्ठी का आयोजन पुंछ, 4 नवंबर: जनजातीय गौरव दिवस के आयोजन के क्रम में, पीएम श्री गर्ल्स हाई स्कूल दे*तेतुलमुड़ी बस्ती में BCCL प्रोजेक्ट का अंचल अधिकारी ने लिया जायजा, सुरक्षा मानकों के पालन का दिया सख्त निर्देश*60 हजार लेकर चुकाए पूरे पैसे, फिर भी 18 लाख का कर्ज! कतरास में कथित सूदखोरी का चौंकाने वाला मामलाहमीरपुर :नाती के साथ खेत गया किसान सुबह मिला अचेत,डॉक्टरों ने किया मृत घोषित
Hamirpurउत्तर प्रदेशताज़ा खबर

हमीरपुर :जनगणना-2027 के द्वितीय चरण की तैयारियों को लेकर मीडिया प्रतिनिधियों एवं इन्फ्लुएंसर्स के साथ बैठक संपन्न

हमीरपुर। जनगणना-2027 के द्वितीय चरण की तैयारियों एवं स्व-गणना अभियान के व्यापक प्रचार-प्रसार के संबंध में आज कलेक्ट्रेट स्थित भारत रत्न डॉ. एपीजे अब्दुल कलाम सभागार में जिलाधिकारी…

हमीरपुर :जनगणना-2027 के द्वितीय चरण की तैयारियों को लेकर मीडिया प्रतिनिधियों एवं इन्फ्लुएंसर्स के साथ बैठक संपन्न
WhatsApp Facebook

हमीरपुर। जनगणना-2027 के द्वितीय चरण की तैयारियों एवं स्व-गणना अभियान के व्यापक प्रचार-प्रसार के संबंध में आज कलेक्ट्रेट स्थित भारत रत्न डॉ. एपीजे अब्दुल कलाम सभागार में जिलाधिकारी श्री अशोक कुमार की अध्यक्षता एवं मुख्य विकास अधिकारी श्री अरुण कुमार सिंह की उपस्थिति में मीडिया प्रतिनिधियों एवं सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर्स के साथ महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई।

बैठक में जिलाधिकारी ने बताया कि जनगणना-2027 के अंतर्गत 16 नवंबर से 30 नवंबर, 2026 तक स्व-गणना (Self-Enumeration) की प्रक्रिया संचालित की जाएगी।** इसके माध्यम से नागरिक एवं परिवार निर्धारित स्व-गणना पोर्टल/ऐप पर स्वयं अपनी जानकारी दर्ज कर सकेंगे। उन्होंने कहा कि स्व-गणना अभियान को सफल बनाने के लिए जनपद में शत-प्रतिशत परिवारों तक पहुंचने का लक्ष्य निर्धारित किया गया है।

जिलाधिकारी ने कहा कि जनगणना एक महत्वपूर्ण राष्ट्रीय कार्य है, जिसके आंकड़े देश एवं प्रदेश की भावी विकास योजनाओं और नीतियों के निर्धारण में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। इसलिए इसमें प्रत्येक नागरिक की सहभागिता और सही जानकारी का दर्ज होना अत्यंत आवश्यक है।

उन्होंने निर्देश दिए कि जनगणना के लिए पोलियो अभियान की तर्ज पर प्रभावी माइक्रो प्लान तैयार किया जाए, ताकि ग्रामीण, नगरीय एवं जिला मुख्यालय क्षेत्र का कोई भी परिवार छूटने न पाए। इसके लिए प्रशासनिक, न्यायिक एवं विभिन्न विभागों के अधिकारियों को दिनवार एवं क्षेत्रवार नोडल अधिकारी नामित कर जिम्मेदारियां सौंपी जाएंगी।

ग्रामीण क्षेत्रों में ग्राम प्रधान, कोटेदार, पंचायत सचिव एवं रोजगार सेवकों के माध्यम से अभियान को प्रभावी बनाया जाएगा, जबकि नगरीय क्षेत्रों में नगर पालिका एवं नगर पंचायतों के सहयोग से व्यापक स्तर पर जागरूकता अभियान संचालित होगा।

जिलाधिकारी ने जिला पंचायत राज अधिकारी को प्रत्येक गांव में स्मार्ट मोबाइल चलाने में दक्ष 10 युवाओं/कर्मियों की टीम तैयार करने के निर्देश दिए। यह टीम अभियान के शुरुआती दिनों में गांव-गांव जाकर नागरिकों को मोबाइल के माध्यम से स्व-गणना प्रपत्र भरने में आवश्यक सहयोग प्रदान करेगी, जिससे तकनीकी जानकारी के अभाव में कोई भी परिवार इस प्रक्रिया से वंचित न रहे।

जिलाधिकारी ने उपस्थित पत्रकार बंधुओं एवं सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर्स से अपील की कि वे प्रिंट, इलेक्ट्रॉनिक एवं सोशल मीडिया के माध्यम से स्व-गणना अभियान का व्यापक प्रचार-प्रसार करें। उन्होंने कहा कि जनसहभागिता के बिना इस महत्वपूर्ण राष्ट्रीय अभियान को शत-प्रतिशत सफल बनाना संभव नहीं है। मीडिया की सक्रिय भूमिका से प्रत्येक परिवार तक स्व-गणना की जानकारी पहुंचाई जा सकती है और नागरिकों को निर्धारित अवधि में स्वयं अपनी गणना पूरी करने के लिए प्रेरित किया जा सकता है।

बैठक में संबंधित जिला स्तरीय अधिकारी, पंचायत राज विभाग के प्रतिनिधि, प्रिंट एवं इलेक्ट्रॉनिक मीडिया के पत्रकार बंधु तथा सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर्स उपस्थित रहे।