
डिंडोरी डिंडोरी जिला मुख्यालय के वार्ड नंबर 1 सुबखार क्षेत्र में सड़क और अन्य बुनियादी सुविधाओं की कमी के चलते वार्ड वासियों ने मंगलवार को सुबह 9:00 बजे जबलपुर मुख्य मार्ग पर जाम लगा दिया और धरना प्रदर्शन के साथ नगर परिषद के विरोध में नारे लगाए गए। वार्ड वासियों का कहना है कि विगत लंबे समय से मार्ग के निर्माण को लेकर अब तक कई बार नगर परिषद से मांग की जा चुकी है लेकिन हर बार केवल आश्वासन ही मिला है पूर्व नगर परिषद अध्यक्ष पंकज के काम के समय से आश्वाशन मिलता रहा है लेकिन सड़क पूर्ण नहीं हो पा रहा
इसके अलावा सुबखार मुक्तिधाम के मार्ग की मांग को लेकर भी वार्ड वासियों ने कई बार संबंधित विभाग और जनप्रतिनिधियों से गुहार लगाई है लेकिन परिणाम जीरो रहा। जिसके कारण मजबूरन धरना प्रदर्शन के लिए बाध्य होना पड़ा धरना प्रदर्शन प्रारंभ होते ही पुलिस की धरना प्रदर्शन वाली जगह पर पहुंच गई और किसी अप्रिय घटना को होने से रोका। लेकिन वार्ड वासी किसी बड़े अधिकारी के आने तक धरना प्रदर्शन पर बैठे रहे चक्का जाम होने से कुछ समय के लिए सड़क के दोनों ओर वाहनों की लंबी कतारें लग गईं। दैनिक यात्रियों और मालवाहक वाहनों को घंटों तक जाम में फंसे रहना पड़ा।आंदोलनकारियों ने नाराजगी जाहिर करते हुए कहा कि वे कई बार जिला प्रशासन को लिखित आवेदन दे चुके हैं। किंतु ना तो नगर परिषद ने और ना ही जिला प्रशासन ने समस्या के समाधान के लिए कोई कार्रवाई की है।गौरतलब है कि धरना प्रदर्शन / चका जाम के दौरान वार्ड क्रमांक एक पार्षद भगीरथ उरेती मौके पर मौजूद नहीं रहे जिसके कारण वार्ड वासियों का गुस्सा बढ़ता गया जबकि वर्ष नंबर दो के पार्षद मौके पर मौजूद रहे।
कुछ समय बाद अनुविभागीय अधिकारी राजस्व रामबाबू देवांगन और तहसीलदार आर पी मार्को तथा मुख्य नगर पालिका अधिकारी मौके पर पहुंचे और लोगों को समझाइए देकर मामले को शांत कराया कहा जल्द समस्याओं का उचित निराकरण किया जाएगा।