A2Z सभी खबर सभी जिले कीउत्तर प्रदेशहमीरपुर

हमीरपुर में एंटीकरप्शन टीम की बड़ी कार्रवाई, 25 हजार रुपये रिश्वत लेते पेशकार गिरफ्तार

हमीरपुर से ब्यूरो चीफ राजकुमार की रिपोर्ट

हमीरपुर। जनपद मुख्यालय स्थित चकबंदी कार्यालय में एंटीकरप्शन टीम ने बड़ी कार्रवाई करते हुए चकबंदी विभाग के पेशकार अल्ताफ अली को 25 हजार रुपये की रिश्वत लेते रंगे हाथ गिरफ्तार कर लिया। कार्रवाई से विभाग में हड़कंप मच गया।

बताया जा रहा है कि शिकायत मिलने के बाद एंटीकरप्शन टीम ने जाल बिछाकर आरोपी को पकड़ने की योजना बनाई। तय योजना के तहत जैसे ही पेशकार ने रिश्वत की रकम ली, टीम ने मौके पर दबिश देकर उसे गिरफ्तार कर लिया।

Related Articles

गिरफ्तारी के बाद आरोपी से पूछताछ की जा रही है। वहीं टीम द्वारा आवश्यक कानूनी कार्रवाई भी शुरू कर दी गई है। इस कार्रवाई के बाद सरकारी विभागों में भ्रष्टाचार के खिलाफ सख्त संदेश गया है।

घटना की जानकारी मिलते ही चकबंदी कार्यालय परिसर में लोगों की भीड़ जुट गई और पूरे मामले की चर्चा होती रही।

Show More
Back to top button