A2Z सभी खबर सभी जिले कीधार

धार जिले के रिंगनोद पुलिस को स्थाई वारंटी को पकड़ने में मिली बड़ी सफलता

  1. जिला पुलिस अधीक्षक धार श्री मयंक अवस्थी, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक धार (उत्तर) श्रीमती पारुल बेलापुरकर तथा एसडीओपी सरदारपुर श्री विश्वदीप सिंह परिहार के मार्गदर्शन में नवागत थानाप्रभारी श्री अनिल यादव के नेतृत्व में चौकी प्रभारी रिंगनोद टीम को 7 और 5 साल से फरार चल रहे दो स्थाई वारंटी को गिरफ्तार करने में बड़ी सफलता मिली, जिसमें एक वारंटी सुरेश पिता विनोद जाति भील निवासी जामला थाना बाग के विरूद्ध धार जिले के अलावा अन्य जिलों में कुल 15 से अधिक अपराध पंजीबद्ध है। मुखबिर की सूचना से आज दिनांक 09.02.2026 को वारंटी सुरेश को विधिवत थाना सरदारपुर के प्रकरण क्रमांक 326/15 तथा 114/ 16 में पृथक-पृथक गिरफ्तार किया गया तथा वारंटी कमल पिता ठाकुर सिंह जमरा जाति भिलाला निवासी बड़दा थाना टांडा को भी कल दिनांक 08.02.2026 को विधिवत प्रकरण क्रमांक 399/17 में गिरफ्तार किया गया था । वारंटी सुरेश जामला करीबन 7 साल से फरार चल रहा था तथा वारंटी कमल जमरा करीबन 5 साल से फरार था। दोनों स्थाई गिरफ्तार वारंटीयो को आज दिनांक 9 फरवरी 2026 को माननीय न्यायालय सरदारपुर में पेश किये गये। उक्त दोनों स्थाई वारंटी की धर पकड़ में चौकी प्रभारी रिंगनोद श्री गुलाब सिंह भयड़िया, प्रधान आरक्षक मेहर सिंह बड़ोल आरक्षक शिवजी, आरक्षक मुन सिंह , अनिल का विशेष योगदान रहा। चौकी प्रभारी भयड़िया ने बताया कि आगे भी धर पकड़ जारी रहेगी।

Show More
Back to top button
error: Content is protected !!