A2Z सभी खबर सभी जिले की

ग्रामीण क्षेत्र में दिखा तेंदुआ

सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल : दहशत का माहौल


रिपोर्टर दिलीप कुमरावत MobNo 9179977597

मनावर। जिला धार।। समीपस्थ ग्राम अजंदीकोट और ग्राम लंगूर के बीच रविवार रात को एक तेंदुआ देखा गया। तेंदुए के घूमने का वीडियो सोशल मीडिया पर पोस्ट हो किया गया। जिससे इलाके में डर का माहौल है। शासकीय शिक्षक सौरभ पाटीदार ने लंगूर से मनावर जाते समय इस तेदूआ को गांव में घूमते हुए देखा। तेंदुआ सड़क किनारे अशोक पाटीदार के खेत और मकान के आस पास घूम रहा था। जिसका वीडियो अपने मोबाइल से रिकॉर्ड कर लिया।

ग्रामीणो का कहना कि तेंदुआ पिछले कई दिनों से उनके गांव के खेतों ओर घरों के आस पास देखा जा रहा है। क्षैत्र में तेंदुए की दहशत से किसान रात में खेतों में आने जाने से डर रहे है। किसानों का खेती का कार्य प्रभावित हो रहा है। ग्रामीणों ने वन विभाग से मांग की है कि इस इलाके में वन विभाग की टीम तैनात की जाए और पिंजरा लगाकर तेंदुआ को पकड़ा जाए।

शिक्षक सौरभ पाटीदार ने भी लोगों से रात के समय सतर्क रहने और घरों से बाहर न निकलने की अपील की।

Related Articles
Show More
Back to top button