A2Z सभी खबर सभी जिले की

बस्ती से बड़ी खबर: पुलिस महकमे में बड़ा फेरबदल, कई दरोगा-सिपाही इधर से उधर

बस्ती। जिले के पुलिस विभाग में शुक्रवार को उस वक्त हलचल मच गई, जब पुलिस अधीक्षक डॉ. यशवीर सिंह के आदेश पर अचानक तबादला सूची जारी कर दी गई। इस बड़े प्रशासनिक फेरबदल में कुल 7 निरीक्षक, 8 उपनिरीक्षक, 6 मुख्य आरक्षी और 2 आरक्षियों के कार्यक्षेत्र में बदलाव किया गया है।
इस अचानक हुए बदलाव से पूरे पुलिस महकमे में हड़कंप मच गया है और कई थानों की कमान नए अधिकारियों को सौंपी गई है।
👉 प्रमुख तबादले इस प्रकार हैं:
प्रभारी निरीक्षक पैकोलिया के.के. शाहू को प्रभारी रीट सेल भेजा गया।
एसपी PRO अजय कुमार यादव को नया थानाध्यक्ष पैकोलिया बनाया गया।
निरीक्षक शशांक शेखर राय को प्रभारी रीट सेल से हटाकर एसपी का PRO बनाया गया।
निरीक्षक संजय कुमार को चुनाव सेल से एसपी PRO की जिम्मेदारी दी गई।
थानाध्यक्ष वाल्टरगंज शशांक कुमार सिंह को पुलिस कार्यालय भेजा गया।
निरीक्षक सूर्य प्रकाश सिंह को नया वाल्टरगंज थानाध्यक्ष बनाया गया।
👉 उपनिरीक्षक स्तर पर बदलाव:
SI अनिल कुमार यादव हर्रैया से छावनी भेजे गए।
SI संजय कुमार छावनी से वाल्टरगंज पहुंचे।
SI जितेंद्र कुमार कुशवाहा दक्षिण दरवाजा से टिनिच चौकी प्रभारी बने।
SI राधिकारमण छावनी से सोनूपार (कोतवाली) चौकी प्रभारी बनाए गए।
SI जयशंकर पाण्डेय सोनहा से दक्षिण दरवाजा (पुरानी बस्ती) भेजे गए।
SI महेन्द्र सिंह परसरामपुर से अपराध शाखा में तैनात किए गए।
👉 आरक्षी व मुख्य आरक्षी स्तर पर फेरबदल:
चार मुख्य आरक्षियों को विभिन्न थानों से पुलिस लाइन भेजा गया।
हेड कांस्टेबल पंकज सिंह को पुलिस लाइन से कोतवाली तैनाती मिली।
कांस्टेबल दीपक कुमार को वाल्टरगंज से हर्रैया भेजा गया।
आरक्षी मनोज कुमार को पुलिस लाइन से रूधौली भेजा गया।
महिला आरक्षी सुमन यादव को लालगंज से कोतवाली भेजा गया।
👉 इसके अलावा कई अन्य पुलिसकर्मियों को भी इधर से उधर किया गया है, जिससे विभागीय गतिविधियों में तेज़ी देखने को मिल रही है।

Show More
Check Also
Close
Back to top button