A2Z सभी खबर सभी जिले कीअन्य खबरेमध्यप्रदेश

दिनदहाड़े बैंक में लूट डकैती

दिनदहाड़े बैंक लूट से दहला सिंगरौली, फायरिंग से मची दहशत; कानून व्यवस्था पर उठे सवाल?

सिंगरौली। जिले के विंध्यनगर मुख्य मार्ग स्थित बैंक ऑफ महाराष्ट्र शाखा वैढ़न में शुक्रवार को दिनदहाड़े लूट की बड़ी वारदात सामने आई है। थाना बैढ़न क्षेत्र के अंतर्गत हुई इस घटना में 4–5 नकाबपोश बदमाशों ने बैंक में घुसकर फायरिंग की और कैश लूटकर फरार हो गए। घटना के बाद इलाके में हड़कंप मच गया और लोगों में दहशत का माहौल है।
प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, बदमाश अचानक बैंक के अंदर दाखिल हुए और हथियारों के बल पर कर्मचारियों व ग्राहकों को डराते हुए फायरिंग शुरू कर दी। गोली चलने की आवाज से बैंक में अफरा-तफरी मच गई और लोग अपनी जान बचाने के लिए इधर-उधर भागने लगे। इसी दौरान आरोपी कैश लेकर मौके से फरार हो गए।
हालांकि लूट की कुल रकम और अन्य सामान की आधिकारिक पुष्टि अभी पुलिस या बैंक प्रबंधन की ओर से नहीं की गई है। प्रारंभिक जानकारी प्रत्यक्षदर्शियों और स्थानीय सूत्रों के आधार पर सामने आई है, जिसकी स्वतंत्र पुष्टि अभी बाकी है।
घटना के करीब आधे घंटे बाद पुलिस मौके पर पहुंची, जिससे पुलिस की कार्यप्रणाली पर सवाल खड़े हो रहे हैं। सूचना मिलते ही पुलिस ने इलाके की घेराबंदी कर जांच शुरू कर दी है और आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली जा रही है।

कानून-व्यवस्था पर सवाल, लोगों में आक्रोश
इस घटना के बाद सिंगरौली जिले में कानून-व्यवस्था को लेकर लोगों में आक्रोश देखा जा रहा है। स्थानीय नागरिकों का आरोप है कि पुलिस की सुस्ती के कारण अपराधियों के हौसले लगातार बढ़ते जा रहे हैं। हाल के दिनों में बढ़ती आपराधिक घटनाओं ने आम लोगों में असुरक्षा की भावना पैदा कर दी है।
सुरक्षा व्यवस्था पर उठे बड़े सवाल

Related Articles

दिनदहाड़े बैंक जैसी सुरक्षित जगह पर लूट की घटना ने सुरक्षा इंतजामों पर भी सवाल खड़े कर दिए हैं। लोगों का कहना है कि जब बैंक में सुरक्षा गार्ड और सीसीटीवी कैमरे मौजूद हैं, तो फिर इस तरह की घटना कैसे हो गई?
प्रशासन से सख्त कार्रवाई की मांग
घटना के बाद क्षेत्रवासियों ने प्रशासन
से जल्द से जल्द आरोपियों की गिरफ्तारी और कड़ी कार्रवाई की मांग की है, ताकि भविष्य में इस तरह की घटनाओं पर रोक लगाई जा सके।
फिलहाल पुलिस पूरे मामले की जांच में जुटी हुई है और आरोपियों की तलाश जारी है।

Show More
Back to top button
error: Content is protected !!