

हमीरपुर से ब्यूरो चीफ राजकुमार की रिपोर्ट
सुमेरपुर हमीरपुर । ग्राम पंचायत बांक में अटल भूजल योजना के तहत तालाब के सुंदरीकरण में ठेकेदार द्वारा बगैर सीमांकन के कार्य कराए जाने तथा तालाब की मिट्टी बेचे जाने की शिकायत ग्रामीणों ने एसडीएम सदर से की है। एसडीएम ने कार्य रोक कर सीमांकन कराने तथा तालाब में हुए अतिक्रमण को हटाने के आदेश दिए हैं।बांक की क्षेत्र पंचायत सदस्य ममता देवी, राजेंद्र कुमार, प्रवीण कुमार, नेतराम, महेश कुमार, विनोद, मुन्नीलाल, रामकिशन आदि ग्रामीणों ने मंगलवार को एसडीएम सदर को शिकायत सौंपकर अटल भूजल योजना के तहत तालाब के सुंदरीकरण में ठेकेदार द्वारा मनमानी किए जाने के आरोप लगाए हैं। ग्रामीणों का आरोप है कि बगैर सीमांकन के कार्य कराये जाने से तालाब का रकबा घट रहा है। साथ ही अतिक्रमण हो रहा है।एसडीएम सदर अभिषेक कुमार ने कार्य रोककर सीमांकन कराने तथा तालाब की जमीन में हुए अतिक्रमण को हटाने के आदेश दिये हैं।