A2Z सभी खबर सभी जिले कीLok Sabha Chunav 2024Uncategorizedअन्य खबरेउत्तर प्रदेश

रामलला के दर्शन के नाम पर श्रद्धालुओं के साथ ठगी का सिलसिला जोरो पर।

अयोध्या
रामनगरी में रामलला के दर्शन के नाम पर श्रद्धालुओं के साथ ठगी का सिलसिला थमने का नाम नहीं लें रहा..वही वीआईपी दर्शन के बाद अब सुगम दर्शन आरती पास पर भी श्रद्धालुओं को ठग कर रहे हैं। सुगम दर्शन पास और आरती पास को एडिट करके फर्जी पास बना रहे है,राम जन्मभूमि पर तैनात सुरक्षा बल की सतर्कता से फर्जी पास पकड़े गए।वही अयोध्या के प्रतिष्ठित होटल से ठगों के तार जुड़े हैं।

एडिट करके गलत तरह से राम लला के दर्शन का सुगम और आरती दर्शन पास बना रहे थे।मामले की जानकारी देते हुए एसपी सिटी मधुबन सिंह ने बताया कि थाना रामजन्मभूमि क्षेत्र रामलला मन्दिर के आरती दर्शन और फर्जी पास के अजय कुमार मौर्य और नरेंद्र पांडेय नामक दो गाइड को थाना रामजन्मभूमि द्वारा गिरफ्तार किया गया.. दोनों के खिलाफ मुकदमा दर्ज़ किया गया।

और विवेचना करके पूछताछ की जा रही है.विवेचना के आधार पर जो भी तथ्य समाने आएंगे उसके आधार पर कार्रवाई की जाएगी। बता दे कि बीते दिनों राम मंदिर ट्रस्ट ने भी राम भक्तों के साथ ठगी को लेकर चिंता जताई थी, लगातार वीआईपी दर्शन के नाम पर धनउगाही का खेल चल रहा है।

Related Articles
Show More

AKHAND BHARAT NEWS

AKHAND BHARAT NEWS
Back to top button
error: Content is protected !!