A2Z सभी खबर सभी जिले कीअन्य खबरेटेक्नोलॉजीभीलवाड़ाराजस्थान

विज्ञान और नवाचार के साथ समापन भीलवाड़ा जिला स्तरीय इन्सपायर अवार्ड 2024-25 मानक प्रदर्शनी सफलता पूर्वक संपन्न।

10 मेधावी छात्र राज्य स्तर के लिए चयनित

उदलियास | राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय सुवाणा में अक्टूबर 2025 गुरुवार को जिला स्तरीय इंस्पायर अवार्ड मानक प्रदर्शनी बड़े उत्साह और सफलता के साथ संपन्न हुई। इस दो दिवसीय प्रदर्शनी में जिले भर के 205 विद्यार्थीयों में से 115 बाल वैज्ञानिकों ने अपने 115 नवीन वैज्ञानिक मॉडलों का प्रदर्शन किया छात्रों ने पर्यावरण, स्वास्थ्य, कृषि और रोजमर्रा की समस्याओं के समाधान के लिए तकनीकि समाधान प्रस्तुत किये इनमें से 10 बाल वैज्ञानिकों का राज्य स्तर चयन हुआ। प्रदर्शनी का समापन मुख्य अतिथि माननीय शिक्षाविद डॉ. शंकर लाल माली के द्वारा किया गया। समापन सत्र में कार्यक्रम की अध्यक्षता अतिरिक्त जिला शिक्षा अधिकारी (मुख्यालय) माध्यमिक कैलाश चन्द्र सुधार द्वारा की गयी ।

विशिष्ट अतिथि अतिरिक्त जिला शिक्षा अधिकारी (मुख्यालय) प्रारंभिक जग जितेन्द्र सिंह, भाजपा मंडल अध्यक्ष ओम प्रकाश शर्मा थे।

जूरी प्रतिनिधियों के द्वारा विभागीय मापदंडानुसार 10 सर्वश्रेष्ठ और सबसे नवीन मॉडलों को राज्य स्तरीय इंस्पायर अवार्ड मानक अवार्ड प्रदर्शनी के लिए चयनित किया गया | महावीर कुमावत, खुशी, जिया विश्रोई, समीर बागेला, मनभरी धाकड, पवन प्रजापत, धीराज डोली, कृष्णा कुमारी, सुशीला माली, लक्षित प्रजापति ये बाल वैज्ञानिक राज्य स्तर पर भीलवाड़ा जिले का प्रतिनिधित्व करेंगें ।

प्रदर्शनी के समापन में अवदेश कुमार शर्मा, थी संतोष कुमार विश्रोई,  नन्द किशोर, गौरव कुमारी, हरगोविंद त्रिपाठी अदि उपस्थित रहे।आयोजक विद्यालय के प्रधानाचार्य  दिनेश कुमार पुरोहित ने सभी बाल वैज्ञानिकों के प्रयासों की सराहना की और चयनित छात्रों को बधाई दी एवं उपप्राचार्य सुनीता जोनवाल द्वारा सभी बाल वैज्ञानिकों का उत्साह वर्धन किया गया । कार्यक्रम के अध्यक्ष कैलाश चन्द्र सुधार द्वारा सभी का आभार व्यक्त किया गया। प्रदर्शनी हेतु स्थानीय विद्यालय के कार्मिक दिनेश चन्द्र शर्मा, मधु सुदन बागला,  इन्द्र कुमार ओझा, मुकेश पराशर, रमेश चन्द्र कंठ, ओम प्रकाश जीनगर, गायत्री लड्ढा, संगीता चपलोत, दीपिका शर्मा,  भाग्य रेखा पत्रिया,  दीपिका मिश्रा, मंजुल चौधरी, बबीता जैन, अरुण विजयवर्गीय, थी ओम प्रकाश खोलिया, केशव भारती, संजू उपाध्याय,  रीमा जाट,  शुभा जैन,  अन्जिता देराधी, रंजीता दाधीच,  दिवा तिवारी,  बंदना नायक, अलका टेलर, सुधी खुशबू लालवानी,  राधेश्याम छीपा, तथा  प्रियंका शर्मा, मोना  शर्मा और  माया लोहार का सहयोग रहा। कार्यक्रम का सम्पूर्ण प्रतिवेदन  सूरज कंवर चुण्डावत द्वारा प्रस्तुत किया गया ।

Related Articles
Show More

देव करण माली भीलवाड़ा राजस्थान

जिला रिपोर्ट समाचार नेशन/ दैनिक भास्कर SMT depatment/ अखंड भारत /न्यूज़ नेशन81 जिला न्यूज़ रिपोर्ट भीलवाड़ा
Back to top button
error: Content is protected !!