
केंद्रीय बजट किसान,एवं व्यापारियों के लिए कल्याणकारी
संवाददाता धनंजय जोशी
जिला पांढुरना मध्य प्रदेश
केंद्रीय बजट पर भाजपा ने किया किसान युवा एवं, व्यापारी संवाद
पांढुरना – भाजपा जिला कार्यालय में बजट संवाद का कार्यक्रम आयोजित किया गया।कार्यक्रम की शुरुआत सर्वप्रथम मां भारती के छाया चित्र पर माल्यार्पण करके एवं बजट प्रचार प्रसार अभियान 2026- 27 के जिला संयोजक एवं जिला उपाध्यक्ष आदरणीय उज्जवलसिंह सिंह चौहान जी ने प्रस्तावना रखते हुए सर्वप्रथम जिले के पूर्व जिला अध्यक्ष आदरणीय नरेंद्र जी परमार को आमंत्रित करते हुए उनका वक्तव्य रखने के लिए कहा गया जिसमें
*पूर्व भाजपा जिला अध्यक्ष आदरणीय नरेंद्र जी परमार**
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में देश की वित्त मंत्री श्रीमती निर्मला सीतारमण द्वारा पेश किया गया बजट किसान, महिला, युवा एवं व्यवसाययों के लिए हितकारी और कल्याणकारी है। एमएसएमई और स्टार्टअप के माध्यम से नौकर नहीं, नौकरी देने वाला उद्योगी बनाने का संकल्प है। इस बजट में प्रत्येक प्रदेश को लगभग 2 लाख करोड़ से अधिक और प्रत्येक जिले को 6635 करोड़ से अधिक का बजट मिलेगा, जिससे जिला और प्रदेश सशक्त और समृद्धिशाली बनेगा।

उक्त आशय के विचार भाजपा के ने भाजपा कार्यालय में आयोजित केंद्रीय बजट पर व्यापारी एवं किसान संवाद कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में देश सशक्त और समृद्धशाली हो रहा है। दुनिया जहां मंदी के दौर से गुजर रही है वहीं हमारी अर्थव्यवस्था दुनिया की तीसरी अर्थव्यवस्था बनने जा रही है। अमेरिका जैसे विकसित राष्ट्रों का कुल कर्ज जीडीपी का 111 प्रतिशत है जबकि हमारा कर्ज जीडीपी का 4.5 प्रतिशत से भी कम है। पेश किया गया केंद्रीय बजट मे व्यापारियों के हितों का संपूर्ण ध्यान रखा गया है। टैक्स स्लैब, इनकम टैक्स और जीएसटी में पहले ही पर्याप्त राहत दी गई थी, जिसे बजट में बरकरार रखा गया है। जिसका सभी व्यापारियों ने तालिया की गड़गड़ाहट के साथ स्वागत किया। *श्री परमारजी ने** आए हुए सभी व्यापारी का व्यापारियों का अभिनंदन करते हुए कहा कि मोदी जी के राज्य में व्यापारी निर्भय और निडर होकर अपना व्यापार कर रहे हैं। पहले कई प्रकार के टैक्स लगते थे। अब एक देश एक टैक्स से व्यापारियों को राहत मिली है।

*बजट में सभी वर्गों का हित और विकास — जिला अध्यक्ष आदरणीय संदीप जी मोहोड़*
*भाजपा जिला अध्यक्ष आदरणीय संदीप जी मोहोड़ उद्बोधन मे कहा*:- कि पेश किए गए केंद्रीय बजट में सभी वर्गों का विशेष हित और विकास को ध्यान में रखा गया है। व्यापारियों के साथ-साथ किसान, महिला और युवाओं का पर विशेष रूप से फोकस किया गया है। छात्रों के लिए निशुल्क छात्रावास की व्यवस्था होगी। महिलाएं स्व सहायता समूह एवं युवा स्टार्टअप के माध्यम से आत्मनिर्भर बनेंगे। कुल मिलाकर सर्वव्यापी, सर्व स्पर्शी और सबका साथ, सबका विकास के मंत्र को सार्थक करने वाला बजट है।
2047 में विकसित राष्ट्र बनाने के मद्देनजर पेश हुआ बजट
बजट को विजन 2047 तक विकसित राष्ट्र बनाने के मद्देनजर लाया गया है। बजट में व्यापारियों, किसानों, युवाओं और महिलाओं के लिए दूरगामी और सशक्तिकरण वाला बजट है। पहले 2 बजट पेश होते थे, किंतु एक देश एक बजट प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में पेश हुआ। बजट के माध्यम से व्यापारी आत्मनिर्भर बने और 2047 तक विकसित राष्ट्र बनाने में अपना समूचा योगदान ईमानदारी के साथ करें।
व्यापारी संवाद में , ने भी अपने विचार रखें और बजट को व्यापारी पोषित बजट बताया।
:::::::::::::::::::::::::::::
*केंद्रीय बजट नौकर बनने वाला नहीं अभी तो मालिक बनने वाला है :- पर्यटन विकास प्राधिकरण के और यह उपाध्यक्ष आदरणीय संतोष जी जैन ने कहां* है कि केंद्रीय बजट 2026-27 को जिस प्रकार से पेश किया गया है वह सभी वर्गों के लोगों के लिए जनहितकारी है क्योंकि इसमें कई प्रकार की योजनाओं का क्रियान्वयन किया गया है साथ-साथ बजट में युवा महिला किसान तथा सभी वर्गों के लिए बजट के माध्यम से लोन के साथ-साथ इसमें सब्सिडी का भी प्रावधान दिया गया है जिससे वह एक अच्छी प्रकार से कुटीर लघु उद्योगों को स्थापित करके अपने जीवन को सुधार करके अपने कार्य को गति देने के लिए प्रयास कर सकता है तथा अपने जीवन में कार्य को आगे बढ़ते हुए प्रगतिशील होने के लिए कार्य कर सकता है
*एतेश कॉलेज एंड टेक्नोलॉजी एंड मैनेजमेंट कॉलेज में* युवाओं को बजट 2026-27 के बारे में मुख्य वक्ताओं के साथ-साथ जिला अध्यक्ष एवं जिला पदाधिकारी द्वारा भी बजट के बारे में संबोधित किया गया।

*इस अवसर पर प्रमुख रूप से* जिला उपाध्यक्ष यादवराव डोबले ,सीतारामजी कोरडे, मायाताई राउत कैलाश जैसवाल नगर पालिका अध्यक्ष संदीपजी घाटोडे बजट प्रचार प्रसार अभियान के सहसंयोजक परसरामजी राने मदन साहू श्यामजी क्रांति ढोंडी बत्रा मंडल अध्यक्ष रजत गोरे लालसिंह वटी कृष्णा सरेआम बालाभाऊ ठाकरे सोनू राउत एतेश कॉलेज एंड टेक्नोलॉजी एंड मैनेजमेंट कॉलेज के संचालक विवेक जी एवं अनेक व्यापारी एवं किसान एवं जेस्ट श्रेष्ठ कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
