दौसाराजस्थान

भारत विकास परिषद दौसा का गुरु वंदन छात्र अभिनंदन कार्यक्रम संस्कार भारती संपन्न हुआ

रिपोर्टर: दीपक शर्मा बामनवास

दौसा।भारत विकास परिषद दौसा का गुरु वंदन छात्र अभिनंदन कार्यक्रम संस्कार भारती विद्यालय , आदर्श विद्या निकेतन एवं राजकीय विद्यालय गांधी चौक पर पर संपन्न हुआ।
सचिव विनोद कुमार शर्मा ने बताया कि इस बार गुरु वंदन छात्र अभिनंदन के लिए 6 टीमों का गठन किया गया है प्रत्येक टीम में पांच-पांच सदस्य रखे हैं। यह टीम में विद्यालयो में जाकर इस कार्यक्रम को संपादित करवाया जाएगा
इस कड़ी में आज यह कार्यक्रम संपादित किया गया।
गुरु वंदन छात्र अभिनंदन प्रकल्प प्रभारी विजय मित्तल ने बताया कि इस अवसर पर संस्कार भारती विद्यालय , आदर्श विद्या निकेतन एवं राजकीय विद्यालय गांधी चौक के गत वर्ष श्रेष्ठ परिणाम देने वाले दो अध्यापक और अध्यापिकाओं का सम्मान देकर व दुपट्टा उडाकर सम्मान किया गया। तथा कक्ष 5,8,10 में श्रेष्ठ परिणाम देने वाले विद्यार्थियों का भी सम्मान किया।
परिषद अध्यक्ष संजय पीलवा ने कहा कि गुरु का स्थान हमारे जीवन में महत्वपूर्ण है गुरु के द्वारा विद्यार्थियों के जीवन निर्माण करने में बहुत बड़ा योगदान होता है।
इस अवसर पर भारत विकास परिषद के सचिव विनोद कुमार शर्मा,अमित भेड़ौली , आदर्श विद्या निकेतन के मनोज शर्मा , संस्कार भारती विद्यालय के सत्यनारायण शर्मा सहित कई सदस्य मौजूद रहे।

Related Articles
Show More
Back to top button
error: Content is protected !!