

दौसा। (दीपक शर्मा बामनवास) पूर्व सांसद मनोज राजोरिया धौलपुर के सांसद खेल महोत्सव प्रभारी दौसा संयोजक कन्हैया लाल मीणा सांसद प्रत्याशी सहसंयोजक दौसा जिलाध्यक्ष लक्ष्मी रेला ने आज डाक बंगला दौसा में भाजपा कार्यकर्ताओं एवं जिला पदाधिकारी की बैठक का आयोजन किया गया कार्यक्रम का शुभारंभ दीप प्रचलित कर किया गया।
मनोज राजोरिया ने कार्यकर्ताओ को संबोधित करते हुए कहा 25. दिस. को प्रातः 11:00 पं. नवल किशोर शर्मा महाविद्यालय आगरा रोड दौसा मैं सांसद खेल महोत्सव का आयोजन किया जाएगा। इस खेल कुंभ में दौसा जिले के पांचों विधानसभा क्षेत्रों के खिलाड़ी, सांसद प्रत्याशी, विधायक, चेयरमेन, प्रधान, सरपंच, पार्षद सभी मंडल अध्यक्ष एवं भाजपा कार्यकर्ता शिरकत करेंगे
उन्होंने अधिकारियों को सुचारू समन्वय, एवं बुनियादी सुविधाएं समय पर पूर्ण करने के निर्देश दिए।
यह आयोजन फिट इंडिया मूवमेंट के तहत जमीनी प्रतिभाओं को निखारने का हिस्सा है यह सुशासन दिवस(अटल बिहारी वाजपेई) की जयंती के अवसर पर हो रहा है जो युवा सशक्तिकरण और राष्ट्र निर्माण की संकल्प को जोड़ता है।
जिला मीडिया प्रभारी प्रेम हरितवाल ने बताया इस अवसर पर पूर्व जिला अध्यक्ष रत्न तिवारी, जिला महामंत्री विपिन जैन, हरकेश मटलाना जिला उपाध्यक्ष शिवकुमार, दौसा शहर अध्यक्ष भूपेंद्र सिंह राजपूत,मंजूलता जाटव, ममता सैनी, मिश्री देवी मीणा, सियाराम शर्मा एडवोकेट, बनवारी बड़ागांव, रिकी पोंटिंग, नीरज शर्मा, रूप सिंह मीणा, किशोरी लाल बेरवा, गुलाब बेरवा, महेंद्र पिलोडी सहित अनेक भाजपा कार्यकर्ता उपस्थित रहे।