
‘ ईवीएम – वीवीपैट का द्वितीय रैण्डमाइजेशन 12 अप्रैल को एनआईसी में भारत निर्वाचन आयोग के निर्देशानुसार

लोकसभा सामान्य निर्वाचन 2024 मे प्रयोग जाने वाली ईवीएम – वीवीपैट मशीनों का प्रथम रेण्डमाईजेशन ( विधानसभावार ) 20 मार्च 2024 को किये जाने के उपरान्त द्वितीय रेण्डमाईजेशन रिटर्निंग ऑफिसर 15 – अलीगढ द्वारा 12 अप्रैल को दोपहर 12:00 बजे से ० प्रेक्षकगण एवं मान्यता प्राप्त राष्ट्रीय एवं राज्जीय दलों के अध्यक्ष , सचिव , लोक सभा सामान्य निर्वाचन 2024 निर्वाचन लडने वाले प्रत्याशी एवं समस्त सहायक रिटर्निंग आफीसर व नोडल , प्रभारी व सहायक प्रभारी अधिकारी ईवीएम की उपस्थिति में एनआईसी कक्ष में किया जायेगा । अपर जिलाधिकारी प्रशासन एवं उप जिला निर्वाचन अधिकारी पंकज कुमार ने उक्त जानकारी देते हुए सभी मान्यता प्राप्त राष्ट्रीय एवं राज्जीय राजनैतिक दलों के अध्यक्षों व सचिव एवं लोकसभा सामान्य निर्वाचन 2024 के प्रत्याशियों अनुरोध किया है कि निर्धारित समय व स्थान पर प्रोटोकाल का पालन रते हुये उपस्थित होना सुनिश्चित करे ।
