
गरीबी से निकालने का उपाय, बच्चों की शिक्षा और रोजगार को मतदान
बिहार से मजदूरों का दूसरे राज्यों में नहीं होगा पलायन
संवाददाता/रणजीत कुमार। जहानाबाद। जिले के गांधी मैदान में आयोजित जनसभा में बड़ी संख्या में लोग मौजूद रहे। प्रशांत किशोर ने मंच संभालते ही जनता से अपने वही तीन सवाल पूछे, जिनका जिक्र वे हर सभा में करते हैं। उन्होंने लोगों से जात-पात की राजनीति से बचने की अपील की और कहा कि नेताओं के झूठे वादों और सब्जबाग दिखाने वाली राजनीति से बिहार को सिर्फ नुकसान हुआ है। अगर उनकी सरकार बनी तो बिहार से बेरोजगारी खत्म करने की दिशा में ठोस कदम उठाए जाएंगे। उन्होंने कहा कि अब बिहार से मजदूरों को गुजरात और दूसरे राज्यों में पलायन नहीं करना पड़ेगा, बल्कि फैक्टरी बिहार में ही लगेंगी। उन्होंने जनता से अपील की एक बार वोट बच्चों की शिक्षा और रोजगार को ध्यान में रखकर दिजीए। गरीबी से निकालने का यही मंत्र है।
