

हमीरपुर से ब्यूरो चीफ राजकुमार की रिपोर्ट
मौदहा हमीरपुर। कस्बे सहित क्षेत्र के महान सूफी संत हजरत ताज उददीन बाबा का तीन दिवसीय सालाना उर्स आज बड़ी धूमधाम से मनाया जाएगा।
कस्बे के मोहल्ला हैदरिया बड़ा कसौड़ा स्थित हजरत ताज उददीन बाबा रह. का तीन दिवसीय सालाना उर्स आज बड़ी धूमधाम से मनाया जाएगा। उर्स के सिलसिले में कल बाद नमाज़ इशा नातिया मुशायरा का आयोजन हुआ जिसमे क्षेत्रीय और बाहरी शायर अपने नातिया कलाम पेश किए। जिसमे फहीम रज़ा, फरीद परछवी, मसीह निजामी, कारी जमील, आकिल बिजनौरी, इस्लाम मौधवी व इनायत मुईन के अलावा अन्य शायरों ने अपने-अपने कलामों सुनाएं। जबकि उक्त मुशायरे का संचालन मौलाना अता उर्रहमान ने किया। वहीं अज पांच फरवरी को सुबह बाद नमाज़ फजिर कुरान ख्वानी होगी और दिन मे ग्यारह बजे से लंगर जबकि बाद नमाज़ असर चादर पोशी होगी और बाद नमाज़ इशा शानदार कव्वालियों की महफिल का आयोजन किया जाएगा। जबकि कल दिन में दस बजे से कुल की फातिहा और लंगर के साथ तीन दिवसीय उर्स का समापन होगा। उक्त जानकारी ताज कमेटी के मोना, लक्की, फरहान, समीर, विक्की, चमन, मुन्ना, सलमान, बाबू, नूरा सहित कमेटी ने अधिक से अधिक लोगों से उर्स के सभी प्रोग्राम में भाग लेने की अपील की है।