A2Z सभी खबर सभी जिले की

राष्ट्रीय सेवा योजना का सात दिवसीय विशेष शिविर कोहका में आयोजित

डिंडोरी।प्रधानमंत्री कॉलेज का एक्सीलेंस शासकीय चंद्र विजय महाविद्यालय डिंडोरी मध्य प्रदेश में प्राचार्य डॉ संतोष धुर्वे के मार्गदर्शन में राष्ट्रीय सेवा योजना कार्यक्रम अधिकारी डॉ ईश्वर चंद्र परणा एवं श्रीमती प्रगति साहू के नेतृत्व में ग्राम कोहका में सात दिवसीय विशेष शिविर का आयोजन किया गया है। शिविर के दौरान स्वयंसेवकों ने शिविर दिनचर्या अनुसार प्रातः जागरण, योग व्यायाम ,परियोजना कार्य,बौद्धिक सत्र,खेलकूद एवं जन संपर्क में सक्रिय रूप से सहभागिता कर रहे हैं। बौद्धिक सत्र के अंतर्गत प्राचार्य डॉ संतोष धुर्वे ने अपने उद्बोधन में एनएसएस से समाज को होने वाले लाभों पर प्रकाश डाला। राष्ट्रीय सेवा योजना के जिला संघटक डॉ पी सी उईके ने बताया कि राष्ट्रीय सेवा योजना शिक्षा द्वारा सेवा समाज व समाज सेवा द्वारा शिक्षा प्रदान करने का सशक्त माध्यम है।जिला चिकित्सालय की टीम द्वारा स्वास्थ्य जागरूकता पर व्याख्यान देकर स्वयंसेवकों को स्वास्थ्य की प्रति जागरूक रहने का संदेश दिया । स्वयं सेवकों ने ग्रामीण जनों को रैली , नारे, नुक्कड़ नाटक आदि के माध्यम से स्वच्छता, स्वास्थ्य, नशा मुक्ति, पर्यावरण संरक्षण, शिक्षा, बाल विवाह, बाल संरक्षण, जल संरक्षण, मतदान का महत्व ,ट्रैफिक नियम आदि पर जागरूक करने का प्रयास किया जा रहा है। शिविर में काउंसलर नमिता पटेल, पी बर्मन, डॉ बिजलेश धुर्वे, डॉ अवनीश सिंह, योगेश वालरे, पूजा धुर्वे, मिश्रा का मार्गदर्शन व सहयोग प्राप्त हो रहा है।स्वयं सेवक युवराज बेलिया , अश्वनी, रिंकू, ज्ञानवती, अंजू सहित सभी स्वयं सेवक सक्रिय रूप से सहभागिता कर रहे हैं।

Show More
Back to top button
error: Content is protected !!