A2Z सभी खबर सभी जिले की

आगर में सरदार पटेल की 150 वीं जयंती पर ‘एक भारत, श्रेष्ठ भारत’ यूनिटी मार्च की तैयारी, 17 नवंबर को पद यात्रा का होगा आयोजन

आरिफ खान। आगर मालवा में शनिवार को भाजपा ने ‘एक भारत, आत्मनिर्भर भारत’ विषयक यूनिटी मार्च को लेकर प्रेसवार्ता की। दोपहर 12 बजे आयोजित इस कार्यक्रम में भाजपा जिलाध्यक्ष ओम मालवीय ने देश के पहले उप प्रधानमंत्री और स्वतंत्रता सेनानी सरदार वल्लभभाई पटेल की 150 वीं जयंती पर उनकी याद में 17 नवंबर को आगर में सांसद महेन्द्र सिंह सौंलकी के नेतृत्व में निकाली जाने वाली पदयात्रा का ऐलान किया।

मालवीय ने बताया कि, “सरदार पटेल ने आज़ादी के समय 562 रियासतों को एक सूत्र में पिरोकर, जातिवाद, भाषा वाद, क्षेत्रवाद और संप्रदायवाद जैसी विभाजनकारी ताकतों को परास्त किया। उन्होंने ‘एक भारत, श्रेष्ठ भारत’ का संदेश दिया। उनकी स्मृति में इस पदयात्रा के माध्यम से हम भी यही संदेश आम जनता तक पहुंचाएंगे। यह कदम हमें एकजुटता और राष्ट्रभक्ति की ओर प्रेरित करेगा।”जिला पंचायत कार्यालय से प्रारंभ होकर नगर के प्रमुख मार्गों से होती हुई पुरानी कृषि मंडी में समापन होगा।भाजपा जिलाध्यक्ष ओम मालवीय, विधायक मधु गेहलोत ने नागरिकों, कर्मचारियों, अधिकारियों और विद्यार्थियों से अपील की कि वे इन पद यात्रा में शामिल होकर कदम से कदम मिलाकर सरदार पटेल की स्मृति और उनके संदेश को आगे बढ़ाएँ। यह पदयात्रा करीब 5-6 घंटे की होगी और लगभग 5 किलोमीटर का मार्ग तय करेगी। प्रेसवार्ता में भाजपा जिलाध्यक्ष ओम मालवीय, विधायक मधु गेहलोत के साथ भाजपा जिला महामंत्री मंयक राजपूत, यात्रा प्रभारी अजय जैन, मंडल अध्यक्ष भरत प्रजापत, जिला युवा अधिकारी सागर वाधवानी तथा मीडिया प्रभारी महेश शर्मा मौजूद थे।

Show More
Back to top button
error: Content is protected !!