

रिपोर्टर: दीपक शर्मा बामनवास
दौसा। दौसा जिला कलेक्ट्रेट परिसर में आयोजित धरती आबा भगवान बिरसा मुण्डा जी की 150वीं जयंती एवं जनजातीय गौरव वर्ष पखवाड़ा के भव्य कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस ऐतिहासिक अवसर पर जनजातीय समाज की गौरवशाली परंपराओं, संघर्षों और स्वाभिमान को नमन करते हुए हृदय गर्व से भर उठा।
जिला मीडिया प्रभारी प्रेम हरितवाल ने बताया कार्यक्रम की गरिमा को बढ़ाने हेतु माननीय कैबिनेट मंत्री कर्नल राज्यवर्धन सिंह राठौर मुख्य अतिथि के रूप में पधारे।साथ ही भाजपा दौसा की जिलाध्यक्ष श्रीमती लक्ष्मी रेला,दौसा शहर अध्यक्ष भूपेंद्र सिंह राजपूत, जिला एवं शहर भाजपा कार्यकारिणी के पदाधिकारी, वरिष्ठ नेता गण तथा बड़ी संख्या में पार्टी कार्यकर्ता कार्यक्रम में ससम्मान उपस्थित रहे।
लोक गीत एवं जनजातीय कला से सजे इस समारोह में कलाकारों ने अपने अद्भुत हुनर से धरती आबा बिरसा मुण्डा जी के साहस, संघर्ष और बलिदान का अद्भुत वर्णन किया, जो हर हृदय को प्रेरणा से भर गया।
कार्यक्रम के दौरान माननीय प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी का दडियापाड़ा, नर्मदा से प्रसारित लाइव संबोधन तथा माननीय मुख्यमंत्री श्री भजनलाल शर्मा जी का डूंगरपुर से दिया गया उद्बोधन भी सामूहिक रूप से देखा गया जिससे कार्यक्रम का महत्व और अधिक बढ़ गया।
आज का दिन केवल एक समारोह नहीं, बल्कि उन मूल्यों का स्मरण था जो हमें अपनी मिट्टी, अपनी जड़ों और अपने जनजातीय समाज की अदम्य वीरता से जोड़ते हैं।
धरती आबा बिरसा मुण्डा जी का जीवन हमें सदैव अन्याय के विरुद्ध खड़े होने, समाज के उत्थान के लिए समर्पित रहने और राष्ट्रहित में निरंतर कार्य करने की प्रेरणा देता है।