

रिपोर्टर: दीपक शर्मा बामनवास
दौसा। जिला भाजपा की ओर से मंगलवार को पार्टी कार्यालय में प्रेस वार्ता आयोजित की गई। प्रेस वार्ता को संबोधित करते हुए भाजपा सांसद मंजू शर्मा ने कहा भजनलाल शर्मा के नेतृत्व में राजस्थान विकास पारदर्शिता और सुशासन की नई ऊंचाइयों पर पहुंच रहा है। भजनलाल सरकार ने अन्त्योदय के विजन को धरातल पर साकार करते हुए जरूरतमंद और वचितों के कल्याण के लिए कई दूरगामी और क्रांतिकारी निर्णय किए हैं। अपने लगभग पौने दो साल के अल्प कार्यकाल में राज्य सरकार ने महिला, युवा, किसान और मजदूर के सशक्तीकरण के लिए प्रभावी रूप से कार्य किया है। वहीं, गुटबाजी से ग्रस्त विपक्षी पार्टी कांग्रेस केवल आपसी झगड़ों में ही व्यस्त रहीं। सबका साथ, सबका विकास, सबका विश्वास और सबका प्रयास के मूलमंत्र को ध्येय मानते हुए भजनलाल सरकार जनकल्याण को प्राथमिकता पर रखते हुए कार्य कर रही है। इसी क्रम में यशस्वी प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी की जनसेवा की भावना से प्रेरित होकर उनके 75 वें जन्म दिवस के अवसर पर 17 सितंबर से 2 अक्टूबर तक प्रदेश में सेवा पखवाड़ा मनाया गया। जिसके अंतर्गत शहरी सेवा शिविर और ग्रामीण सेवा शिविर आयोजित किए गए। साथ ही, रक्तदान शिविरों का भी आयोजन किया गया। सीवरेज नीति का विमोचन, सफाई मित्रों को पीपीपी किट का वितरण, स्वनिधि योजना के तहत ऋण स्वीकृति एवं वितरण और विश्वकर्मा युवा उद्यमी प्रोत्साहन योजना की शुरुआत की गई। भजनलाल सरकार निरामय राजस्थान के पथ पर तेजी से बढ़ रही है। इस क्रम में राष्ट्रीय क्षय उन्मूलन कार्यक्रम के तहत टीबी मरीजों के परिजनों को निक्षय पोषण किट वितरित भी किए गए। प्रदेश भर में स्वास्थ्य शिविरों का आयोजन किया गया। वहीं, प्रधानमंत्री आवास योजना (शहरी), प्रधानमंत्री स्वनिधि योजना, मुख्यमंत्री स्वनिधि योजना, मुख्यमंत्री कन्यादान योजना के लाभार्थियों को चैक भी सौंपे गए। मुख्यमंत्री मंगला पशु बीमा योजना के लाभार्थी को बीमा पॉलिसी तथा खाद्य सुरक्षा योजना के लाभार्थी को प्रमाण पत्र वितरित किए। वृक्षारोपण अभियान अंतर्गत एक पेड़ मां के नाम’ का आयोजन किया गया। पखवाड़े के दौरान जैतारण में 362 करोड़ रुपये के विकास कार्यों का लोकार्पण एवं शिलान्यास किया गया। साथ ही डी.बी.टी के माध्यम से 1 लाख 87 हजार निर्माण श्रमिकों और उनके आश्रितों को 209 करोड़ रुपये की राशि का हस्तांतरण किया गया। पंच गौरव योजना के तहत चिह्नित पर्यटन स्थलों की साफ सफाई व रखरखाव के कार्य किये गए। दिव्यांगजनों को स्कूटी और उपकरण वितरित किया गया। वहीं, 2 अक्टूबर को सेवा पखवाड़ा में स्वच्छता अभियान चलाया गया।
ग्रामीण सेवा शिविर, शाहरी सेवा शिविर, सहकार सदस्यता अभियान,राम जल सेतु लिंक परियोजना (संशोधित पार्वती-कालीसिंध-चंबल परियोजना) हेतु जनवरी, 2024 में एम.ओ.यू. एवं दिसम्बर, 2024 में एम.ओ.ए. हस्ताक्षरित, 12 हजार करोड़ रूपये के कार्यादेश जारी। ताजेवाला हैड, हरियाणा से आवंटित यमुना जल के उपयोग हेतु एम. ओ.यू.. डी.पी.आर. बनाने का कार्य प्रगतिरत। राइजिंग राजस्थान ग्लोबल इन्वेस्टमेन्ट समिट-2024 में 35 लाख करोड़ रुपये के एम.ओ.यू., 5 लाख करोड़ रुपये से अधिक के निवेश पर कार्य प्रारंभ। विद्युत उत्पादन क्षमता में 5,344 मेगावाट की वृद्धि, 400 केवी के 2. 220 केवी के 4 एवं 132 केवी के 32 जीएसएस स्थापित, 22 जिलों में किसानों को दिन में बिजली दी जानी प्रारंभ। पीएम कुसुम के तहत 1,611 मेगावाट के संयंत्र कार्यशील, 1.72 लाख कृषि कनेक्शन जारी। सड़कों हेतु 23.545 करोड़ रुपये व्यय कर 33.985 किमी. सड़कों का विकास । मुख्यमंत्री वृक्षारोपण महाअभियान के तहत 18.75 करोड़ से अधिक पौधे रोपित। खाद्य सुरक्षा योजनान्तर्गत 32 लाख अपात्र लोगों के नाम हटाए गए, 59 लाख पात्र लोगों के नाम जोड़े गये। किसान सम्मान निधि के तहत 76 लाख किसानों को 8.409 करोड़ रुपये की राशि हस्तांतरित, 42.765 करोड़ रुपये के अल्पकालीन ब्याज मुक्त फसली ऋण वितरित । मुख्यमंत्री आयुष्मान आरोग्य योजना (MAA) तथा MAA वाउचर योजना का क्रियान्वयन । लाडो प्रोत्साहन योजना प्रारम्भ, दिनांक 12.03.2025 से देय 1 लाख रुपये की राशि बढ़ाकर 1.50 लाख रुपये।श्री अन्नपूर्णा रसोईयों में मोटा अनाज शामिल, राजकीय अनुदान राशि 17 रुपये से बढ़ाकर 22 रुपये प्रति भोजन थाली की गई। आरटीई के तहत 2 लाख से अधिक नव प्रवेशित विद्यार्थियों को प्रवेश तथा निजी विद्यालयों को 968 करोड़ रुपये फीस का पुनर्भरण। प्रधानमंत्री मातृ वंदना योजना में 9.50 लाख महिलाएं लाभान्वित तथा देय राशि 5,000 रुपये से बढ़ाकर 6,500 रुपये। 10.51 लाख साइकिलों का स्कूली छात्राओं को वितरण। 18.25 लाख महिलाओं को प्रशिक्षण प्रदान किया गया तथा 10.99 लाख महिलाएं लखपति दीदी बनाई गई। 75 हजार से अधिक पदों पर नियुक्तियां प्रदान की गई, विभिन्न संवर्गों के 1.68 लाख पदों पर भर्ती प्रक्रियाधीन। 3 लाख से अधिक युवाओं की कौशल प्रशिक्षण प्रदान, 71 नवीन राजकीय महाविद्यालयों की स्थापना। काली बाई भील मेधावी छात्रा एवं देवनारायण स्कूटी योजना के अन्तर्गत 39.079 स्कूटियों का वितरण। वर्ष 2024-25 में 125 रुपये बोनस तथा वर्ष 2025-26 में 150 रूपये बोनस पर गेहूँ खरीद। प्रधानमंत्री फसल बीमा योजनान्तर्गत 5.511 करोड़ रुपये के बीमा क्लेम वितरित। 1 लाख रुपये तक ब्याज मुक्त ऋण के लिए राजस्थान सहकारी गोपाल क्रेडिट कार्ड ऋण योजना प्रारम्भ। मुख्यमंत्री मंगला पशु बीमा योजना के तहत 8.95 लाख पशुपालकों के 20.30 लाख पशुओं का पंजीकरण कर 9.70 लाख पॉलिसी जारी। जल जीवन मिशन के अन्तर्गत 12.94 लाख परिवारों को नल से जल आपूर्ति। 3.551 नये नलकूप तथा 5,522 नये हैण्डपम्प स्थापित तथा 3.99 लाख खराब पाए गए हैण्डपम्प पुनः चालू।श्री अन्नपूर्णा रसोईयों में मोटा अनाज शामिल, राजकीय अनुदान राशि 17 रुपये से बढ़ाकर 22 रुपये प्रति भोजन थाली की गई। आरटीई के तहत 2 लाख से अधिक नव प्रवेशित विद्यार्थियों को प्रवेश तथा निजी विद्यालयों को 968 करोड़ रुपये फीस का पुनर्भरण। प्रधानमंत्री मातृ वंदना योजना में 9.50 लाख महिलाएं लाभान्वित तथा देय राशि 5,000 रुपये से बढ़ाकर 6,500 रुपये। 10.51 लाख साइकिलों का स्कूली छात्राओं को वितरण। 18.25 लाख महिलाओं को प्रशिक्षण प्रदान किया गया तथा 10.99 लाख महिलाएं लखपति दीदी बनाई गई। 75 हजार से अधिक पदों पर नियुक्तियां प्रदान की गई, विभिन्न संवर्गों के 1.68 लाख पदों पर भर्ती प्रक्रियाधीन। 3 लाख से अधिक युवाओं की कौशल प्रशिक्षण प्रदान, 71 नवीन राजकीय महाविद्यालयों की स्थापना। काली बाई भील मेधावी छात्रा एवं देवनारायण स्कूटी योजना के अन्तर्गत 39.079 स्कूटियों का वितरण। वर्ष 2024-25 में 125 रुपये बोनस तथा वर्ष 2025-26 में 150 रूपये बोनस पर गेहूँ खरीद। प्रधानमंत्री फसल बीमा योजनान्तर्गत 5.511 करोड़ रुपये के बीमा क्लेम वितरित। 1 लाख रुपये तक ब्याज मुक्त ऋण के लिए राजस्थान सहकारी गोपाल क्रेडिट कार्ड ऋण योजना प्रारम्भ। मुख्यमंत्री मंगला पशु बीमा योजना के तहत 8.95 लाख पशुपालकों के 20.30 लाख पशुओं का पंजीकरण कर 9.70 लाख पॉलिसी जारी। जल जीवन मिशन के अन्तर्गत 12.94 लाख परिवारों को नल से जल आपूर्ति। 3.551 नये नलकूप तथा 5,522 नये हैण्डपम्प स्थापित तथा 3.99 लाख खराब पाए गए हैण्डपम्प पुनः चालू।राजस्व न्यायालयों द्वारा 3.14 लाख परिवादों का निस्तारण । 8,645 चिकित्सा संस्थानों का आयुष्मान आरोग्य मंदिर के रुप में परिवर्तन । 536 मोबाईल वेटनरी यूनिट के माध्यम से 54 लाख पशुओं का उपचार कर 13 लाख पशुपालक लाभान्वित । 21 नवीन नीतियों के माध्यम से विभिन्न क्षेत्रों में निवेश प्रोत्साहन।
जिला अध्यक्ष लक्ष्मी रेला ने प्रेसवार्ता को संबोधित करते हुए कहा सभी लोगों को दीपावली के त्योहार पर स्वदेशी निर्मित वस्तुओं की खरीदारी करें। ताकि देश को मजबूती मिले इस अवसर पर जिला मीडिया प्रभारी प्रेम हरितवाल, किरण डोरिया, मंजूलता जाटव, सरोज मीणा, नवीन शर्मा, रितेश पारीक, विपिन जैन, रिकी पोंटिंग साहित अनेक भाजपा कार्यकर्ता उपस्थित रहे।।