A2Z सभी खबर सभी जिले कीअन्य खबरेभीलवाड़ामनोरंजनराजस्थान
Trending

तांडव वुशु एकेडमी ने 69वीं जिला स्तरीय वुशु प्रतियोगिता में लहराया परचम – 13 स्वर्ण सहित 23 पदक जीते।

भीलवाड़ा। तांडव स्पोर्ट्स वुशु एकेडमी (भीलवाड़ा) के खिलाड़ियों ने 69वीं जिला स्तरीय वुशु प्रतियोगिता में शानदार प्रदर्शन करते हुए 13 स्वर्ण, 8 रजत और 2 कांस्य सहित कुल 23 पदक अपने नाम किए। इस उपलब्धि से एकेडमी और जिले का मान बढ़ा है।

जिला वुशु संघ के सचिव एवं नरेंद्र सिंह शक्तावत तथा टीम कोच अंकित नाथ योगी (संचालक तांडव वुशु एकेडमी) ने बताया कि खिलाड़ियों ने कड़े संघर्ष के बाद यह सफलता अर्जित की।

स्वर्ण पदक विजेता: अंशुल, विक्रम सिंह, विशाल योगी, डूंगर सिंह, लक्ष्यराज, हार्दिक, कुलदीप सिंह, हनुमान शर्मा, शैतान सिंह, विजयपाल, हरिओम माली, सौरभ एवं करण।

रजत पदक विजेता: अभिषेक पारिक, दिशु खीची, रतन नाथ, निर्मल, नरेंद्र सिंह, चंद्रवीर सिंह, महिपाल सिंह एवं अभिराज सिंह।

Related Articles

कांस्य पदक विजेता: भूपेंद्र सिंह एवं भेरू रेबारी।

प्रतियोगिता में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले 13 खिलाड़ियों का राज्य स्तरीय प्रतियोगिता के लिए चयन भी सुनिश्चित हुआ है। यह उपलब्धि एकेडमी के लिए ऐतिहासिक मानी जा रही है।

खिलाड़ियों ने अपनी सफलता का श्रेय अपने माता-पिता, कोच नरेंद्र सिंह शक्तावत एवं अंकित नाथ योगी को दिया। तांडव वुशु एकेडमी निरंतर युवा खिलाड़ियों को राष्ट्रीय व अंतरराष्ट्रीय स्तर पर तैयार करने की दिशा में कार्यरत है।

शारीरिक शिक्षक भंवर लाल, भवानीराज सिंह,पवन विश्नोई आदि मौजूद रहे।

Show More
Back to top button