A2Z सभी खबर सभी जिले कीUncategorizedअन्य खबरेदेशमध्यप्रदेश

Rss

फॉरेस्टर ग्राउंड में बौद्धिक कार्यक्रम के साथ हुआ समापन

*कटनी में उत्साह और अनुशासन का अद्भुत संगम — आरएसएस का विशाल पथ संचलन निकला,*

  • *फॉरेस्टर ग्राउंड में बौद्धिक कार्यक्रम के साथ हुआ समापन*

कटनी। विजयदशमी के पावन अवसर पर राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (आरएसएस) का भव्य एवं अनुशासित पथ संचलन रविवार को पूरे उत्साह और देशभक्ति के वातावरण में निकाला गया। शहर के विभिन्न मार्गों से होते हुए यह संचलन फॉरेस्टर प्लेग्राउंड पहुँचा, जहाँ बौद्धिक सत्र के साथ कार्यक्रम का समापन हुआ।

सवेरे से ही स्वयंसेवक पारंपरिक गणवेश में पंक्तिबद्ध होकर निर्धारित स्थानों पर एकत्र हुए। घोष दल की मधुर ध्वनि के बीच जब संचलन आगे बढ़ा तो मार्ग के दोनों ओर नागरिकों ने पुष्पवर्षा कर स्वागत किया। बच्चों, महिलाओं और बुजुर्गों में संघ के स्वयंसेवकों को देखने का विशेष उत्साह देखने को मिला।

Related Articles

पथ संचलन नगर के मुख्य मार्गों — बस स्टैंड, गांधी रोड, बड़ा फाटक, गोविंद मंदिर चौराहा, सराफा बाजार, स्टेशन चौक आदि से गुज़रा चांडक चौक में चित्रगुप्त कायस्थ सभा, नगर निगम के सामने ओम ट्रेडर्स राय परिवार द्वारा भव्य स्वागत किया गया इसके अलावा जगह-जगह समाज के विभिन्न संगठनों ने शीतल पेय, जल और पुष्प वितरण कर स्वागत किया।

फॉरेस्टर प्लेग्राउंड में आयोजित बौद्धिक कार्यक्रम में संघ अधिकारियों ने विजयदशमी के महत्व और संगठन के राष्ट्रनिर्माण में योगदान पर विचार व्यक्त किए।

Show More
Back to top button
error: Content is protected !!