A2Z सभी खबर सभी जिले की

लाखन कोट के पास दो मोटर सायकल की जोरदार भिंडत : एक महिला की घटनास्थल पर ही मौत

 

रिपोर्टर दिलीप कुमरावत MobNo 9179977597

मनावर। समीपस्थ ग्राम लाखन कोट के पास शनिवार दोपहर दो मोटर सायकल की भिंडत ने लाखन कोट निवासी जशोदा बाई पति गोविन्द सोलंकी 60 वर्षीय ने मौके पर दम तोड़ दिया। हादसे में तीन लोग घायल हो गये। घायलों को 108 एम्बुलेन्श की मदद से सिविल अस्पताल पहुचाया गया। दो को सिविल अस्पताल में भर्ती कर इलाज शुरु किया गया। जिसमें से एक की हालात गंभीर होने से जिला अस्पताल बड़वानी रेंफर किया गया।

बताया जाता है कि मृतक जशोदा बाई पति गोविन्द सोलंकी ग्राम कलवानी से अपने घर लाखन कोट जा रहे थे! डेहरी से मनावर की और आने वाली मोटर सायकल पर दो सवार थे। लाखन कोट गांव के पास ही दोनों गाड़ी आपस में टकराई जिसमें एक महिला की मौत हो गई! तीन कौ हाथ पैर मैं चोट आई। दो की हालात गंभीर होने से डाँ निशांक तिवारी ने बडवानी रेफर किया! मृतक महिला का पोस्ट मार्डम कर शव परिजनों को सौप दिया गया।

Back to top button
error: Content is protected !!