A2Z सभी खबर सभी जिले कीमौसम

आकाशीय बिजली गिरने से दो ग्रामीणों की मौत

चार लोगों पर गिरी आकाशीय बिजली दो मौसेरे भाइयों की मौत

रिपोर्टर=आरिफ खान आगर मालवा

मध्य प्रदेश केआगर मालवा जिले में मानसून के आने के साथ अब बिजली गिरने की घटनाएं भी सामने आने लगी हैं। जिले की सुसनेर तहसील के ग्राम लोलकी में गुरुवार को दोपहर 3 बजे के लगभग चार ग्रामीणों पर आकाशीय बिजली गिर गई। आकाशीय बिजली गिरने से दो ग्रामीणों की मौत हो गई है। और दो ग्रामीण झुलस गए हैं।

मृतकों की पहचान कमल सिंह उम्र 33 वर्ष और लक्ष्मण सिंह उम्र 30 वर्ष के रूप में हुई। वहीं मान सिंह और विशाल पाटीदार इस घटना में झुलस गए। घायलों को सुसनेर अस्पताल ले जाया गया। वहां से प्राथमिक उपचार के बाद जिला अस्पताल आगर रेफर कर दिया गया।

घटना की सूचना मिलते ही विधायक भैरो सिंह परिहार सिविल अस्पताल सुसनेर पहुंचे। सिविल अस्पताल सुसनेर में पोस्टमार्टम के बाद मृतकों के शव परिजनों को सौंप दिए गए।

Related Articles
Back to top button
error: Content is protected !!