

हमीरपुर से ब्यूरो चीफ राजकुमार की रिपोर्ट
मौदहा हमीरपुर। हजरत इस्माईल मियां मकनपुरी के 77वें तीन दिवसीय उर्स में अकीदतमंदों का जनसैलाब उमड पडा, जबकि शुक्रवार दोपहर बाद नमाज़ जुमा लंगर और दंगल के साथ तीन दिवसीय उर्स का समापन होगा।
कोतवाली क्षेत्र के ग्राम भमौरा स्थित विख्यात सूफी संत हजरत इस्माईल मियां मकनपुरी रह. के 77वें सालाना उर्स में अकीदत मंदों की भीड़ उमड पडी। उर्स के सिलसिले में बुधवार को मजार पर कुरान ख्वानी और लंगर जबकि गुरूवार को चादर पोशी लंगर और रात में तकरीर का प्रोग्राम किया गया। वहीं शुक्रवार को सुबह कुरान ख्वानी, बाद नमाज़ जुमा लंगर और अखिल भारतीय दंगल के आयोजन के साथ तीन दिवसीय सालाना उर्स का समापन होगा। उर्स में कुरबान खान, निहाल उददीन, मुकीम खान, आकिब खान, अनीस खान, आबिद खान सहित कमेटी के सदस्यों और ग्राम वासियों का भरपूर सहयोग रहा।